Vettaiyan: रजनीकांत के अस्पताल से डीचार्ज होने के बीच, अमिताभ बच्चन ने किया ‘वैट्टेय्यन’ का हिंदी ट्रेलर शेयर, लिखा ‘द हंटर आ गया…’

Vettaiyan: रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म वेट्टैयन का हिंदी ट्रेलर बिग बी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ट्रेलर में थलाइवा पुलिस के किरदार में नजर आए हैं. जबकि, बिग बी वकील की भूम��का निभा रहे हैं.

Vettaiyan: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की ‘वेट्टैयन’ पिछले कई वक्त से सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म में यह दोनों कलाकार 33 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करने को तैयार हैं, जिसकी वजह से फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. ऐसे में पिछले दिनों खबर आई थी रजनीकांत हॉस्पिटल में एडमिट हैं. अब वह डिस्चार्ज हो गए हैं और इस बीच उनके को एक्टर अमिताभ बच्चन ने उनकी फिल्म वेट्टैयन का हिंदी ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है.

वेट्टैयन का हिंदी ट्रेलर

वेट्टैयन का हिजड़ी ट्रेलर रिलीज करते हुए अमिताभ बच्चन ने नीचे कैप्शन में लिखा है कि, ‘वेट्टैयन: द हंटर आ गया है.’ इस ट्रेलर में हम थलाइवा को पुलिस ऑफिसर के किरदार में देख सकते हैं. वहीं, अमिताभ बच्चन वकील की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. फिल्म में दोनों दिग्गज एक्टर न्याय और अन्याय की जंग लड़ते हुए नजर आएंगे. टी.जे. गनानावेल की निर्देशित फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फैंस हुए एक्साइटेड

वेट्टैयन के हिंदी ट्रेलर के नीचे फैंस ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, ‘बिग बी और थलाइवा एक साथ.’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ‘ब्लॉकबस्टर फिल्म है ये’ जबकि तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘अमिताभ बच्चन और रजनीकांत डेडली कॉम्बो हैं.’ इससे पहले अमिताभ बच्चन और रजनीकांत एक साथ अंधा कानून और गिरफ्तार जैसी फिल्मों में नजर आए थे.

Also Read: Govinda को कब और कैसे लगी थी गोली, एक्सीडेंट के 3 दिन बाद बताया पूरा सच, कहा ‘एक शो के लिए जा रहा…’

Also Read: Emergency: कंगना रनौत के बाद ‘इमरजेंसी’ के मेकर्स ने CBFC कट्स पर जताई सहमति, मांगी 2 हफ्ते की मोहलत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >