Vellapanti Review: हल्की-फुल्की कॉमेडी और क्राइम का तड़का, जानें कैसी है फिल्म

Vellapanti Review: भावना भानुशाली, सिद्धार्थ सागर, अंश बागड़ी और सिद्धिका शर्मा स्टारर वेल्लापंती सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म एक टिपिकल मसाला एंटरटेनर बनने की कोशिश करती है जिसमें कॉमेडी, क्राइम और रोमांस सबकुछ है, फिल्म के कुछ हल्के-फुल्के क्षण इसे एक वन टाइम वॉच बनाते हैं.

श्रेणी: कॉमेडी, क्राइम, रोमांस
निर्देशक: अमरप्रीत जी.एस. छाबड़ा
लेखक: दीपा बक्शी, रुद्र जादोन, पर्वेश राजपूत
कलाकार: भावना भानुशाली, सिद्धार्थ सागर, अंश बागड़ी, सिद्धिका शर्मा, राहुल देव, शक्ति कपूर
रेटिंग: 3 स्टार

Vellapanti Review: वेल्लापंती में क्राइम, कॉमेडी और यंग रोमांस का दिलचस्प कॉम्बिनेशन है. यह फिल्म आज के यारों-दोस्तों की शरारतों और छोटे-मोटे क्राइम की दुनिया को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाने की कोशिश करती है. कॉन्सेप्ट बढ़िया है, जो टिपिकल हिंदी मसाला फिल्म को दिखता है. दीपा बक्शी ने फिल्म की कहानी में नयापन देने की कोशिश की है और ओल्ड समीकरण का सहारा लिया है. पर्वेश कुमार और गौरव शर्मा ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है, जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रख सके.

निर्देशन और सिनेमैटोग्राफी

निर्देशक अमरप्रीत जी.एस. छाबड़ा सभी एलिमेंट्स को जोड़ते नजर आते हैं. कुछ हास्यपूर्ण दृश्य हैं जो हंसी ला सकते हैं, फिल्म की टोन पूरे समय एक समान रहती. जॉनी लाल की सिनेमैटोग्राफी आकर्षक है और फिल्म के कुछ हिस्सों को विजुअल रूप से अच्छा बना देती है. मुकेश ठाकुर ने फिल्म की एडिटिंग की है.

संगीत और साउंड

फिल्म का म्यूजिक अशोक पंजाबी, दुर्गेश आर. राजभट्ट, डीजे शीजवुड और पर्वेश सिंह ने दिया है. गाने कहानी के मूड के अनुसार हैं. बैकग्राउंड म्यूजिक कुछ इमोशनल और फनी सीन को बेहतर बनाता है.

अभिनय प्रदर्शन

फिल्म का एक्टिंग डिपार्टमेंट मिला-जुला अनुभव देता है, भाविन भानुशाली (लकी) की परफॉर्मेंस फिल्म में दिखती है. सिद्धार्थ सागर (शैम्पी) भी फिल्म में बने रहे हैं, खासतौर पर उनकी कॉमिक टाइमिंग ठीक रही है. अंश बागड़ी और चंदन बक्शी औसत रहे. सिद्धिका शर्मा, नेहा राणा, और चारवी दत्ता का योगदान प्रभावशाली रहा. शक्ति कपूर सीमित समय में पुरानी कॉमिक चमक लेकर आते हैं. राहुल देव और राजेश शर्मा ने ठीक-ठाक काम किया. नीलू कोहली (मिसेज बतला) अपने स्वाभाविक अभिनय से दिल जीतती हैं. फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिनेश सुदर्शन सोई की सोच और अनुभव हर फ़्रेम में नजर आते हैं. उनकी नजर फिल्म को एक आकर्षक और कमर्शियल टच देती है.

कैसी है फिल्म वेल्लापंती

वेल्लापंती एक टिपिकल मसाला एंटरटेनर बनने की कोशिश करती है जिसमें कॉमेडी, क्राइम और रोमांस सबकुछ है, फिल्म के कुछ हल्के-फुल्के क्षण इसे एक वन टाइम वॉच बनाते हैं, खासकर जब आप बिना दिमाग लगाए हंसी का डोज लेना चाहते हैं. वेल्लापंती देखिए अगर आप रंगीन फ्रेम्स, हल्की कॉमेडी और आज की यंग जेनरेशन की शरारतों से भरी कहानी में कुछ पल बिताना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- sooraj pancholi :एक्टर ने कहा कभी भी शादीशुदा अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक सीन नहीं करूंगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >