Urvashi Rautela का लग्जरी बैग लंदन एयरपोर्ट से हुआ चोरी, 70 लाख रुपये के गहनों से भरा था बैग

उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका 70 लाख रुपये के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपने बैग के चोरी होने की बात बताई और अधिकारियों से मदद मांगी. एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी ग्लैमरस तसवीरों और वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है. एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. उर्वशी ने बताया कि उनका लग्जरी हैंडबैग चोरी हो गया. ये घटना मुंबई से विंबलडन जाते समय लंदन के गैटविक हवाई अड्डे पर हुआ. उन्होंने अधिकारियों से मदद मांगी है और अपनी डिटेल्स भी इंटरनेट पर शेयर की है.

चोरी हुआ उर्वशी रौतेला का बैग

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लग्जरी हैंडबैग की तसवीर, टिकट की जानकारी और सारी डिटेल्स भी दी है. उन्होंने लिखा, अन्याय सहना मतलब उसे दोहराने देना. हमारा @wimbledon @dior ब्राउन बैग @gatwickairport पर बेल्ट से चोरी हो गया, जब हम मुंबई से @emirates की फ्लाइट से #Wimbledon के दौरान पहुंचे थे. बैगेज टैग और टिकट ऊपर दिया गया है. इसे वापस पाने के लिए तुरंत मदद की जरूरत है. दरअसल, एक्ट्रेस ने विंबलडन चैंपियनशिप के महिला एकल फाइनल मैच में शिरकत किया था. इस दौरान एक्ट्रेस ने काफी स्टाइलिश ड्रेस पहना था. साथ ही उन्होंने हर्मीस हैंडबैग कैरी किया था, जिसमें चार लबुबू डॉल लटक रही थी.

आखिरी बार जाट में आई थी नजर

उर्वशी रौतेला के फिल्मों की बात करें तो इस साल वह सनी देओल की मूवी जाट में नजर आई थी, जिसमें उन्होंने एक आइटम सॉन्ग सॉरी बोल में दिखी थी. सॉन्ग में उन्होंने रणदीप हुड्डा के साथ स्क्रीन शेयर किया था. इसके अलावा वह डाकू महाराज में भी नजर आई थी. आईएमडीबी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस अगली बार फिल्म कसूर में दिखेगी और इसके अलावा वह किकबॉक्सर को लेकर भी चर्चा में है.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ओपनिंग डे पर होगी हिट या फुस्स, रेड 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >