War के बीच कुवैत से भागीं उर्वशी रौतेला, हालत खराब, घबराहट और बेचैनी से हुईं परेशान

urvashi Rautela: कुवैत में हालात ठीक न होने की खबर के बीच एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला वहां से निकलकर अपने देश भारत पहुंच गईं हैं. इस दौरान डर और घबराहट की वजह से वह काफी परेशान हो गई थीं.

urvashi Rautela: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हाल ही में कुवैत में थीं. तभी वहां के माहौल अचानक बिगड़ने को लेकर कुछ ऐसी खबरें आने लगीं, जिससे लोगों के बीच चिंता बढ़ गई. इस बीच उर्वशी ने भी जल्दी से वहां से निकलने का फैसला किया. उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि उस समय वह काफी घबरा गई थीं और उनकी हालत भी थोड़ी खराब हो गई थी. आइए आपको बताते हैं पूरा मामला .

कुवैत से निकलने का किया फैसला

हाल ही में ईरान पर इजराईल और अमेरिका ने हमला किया, जिससे पूरा मिडिल ईस्ट में टेंशन का माहौल बना हुआ है. दूसरे देश के लोग जल्द से जल्द वहां से निकलना चाह रहे हैं. इस बीच एक्ट्रेस उर्वशी कुवैत में फंसी हुई थी और वह बहुत ज्यादा डर कर इमोशनल हो गई थी. उन्होंने तुरंत कुवैत छोड़ने का फैसला किया. उस वक्त वह काफी परेशान थीं. इस वजह से वह जल्द से जल्द सुरक्षित जगह पहुंचना चाहती थीं. इस पूरे समय उन्होंने अपने करीबियों से भी बात की और बाद में वहां से निकल गईं.

पोस्ट में उर्वशी ने क्या लिखा?

उर्वशी रौतेला की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

एक्ट्रेस ने इस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट में लिखा, प्लेन में बैठने तक तो मैं बिल्कुल ठीक थी, लेकिन जैसे ही मैं सेटल हुई, अचानक मुझे डर लगने लगा, घबराहट होने लगी और मेरा दिल जोर से धड़कने लगा. पता नहीं क्यों, लेकिन अचानक से मुझे बहुत डर लगने लगा था. मैं थोड़ा असुरक्षित और चिंतित महसूस कर रही हूं. मुझे सचमुच आपकी प्रार्थना की जरूरत है. अगर मेरी बातें इमोशनल लगें या आपको किसी भी तरह से चिंता हो तो मैं माफी चाहती हूं, मुझे बस लगा कि मुझे अपने मन की बात शेयर करनी चाहिए. इस समय आपकी दुआएं और सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है.’

अब सुरक्षित हैं उर्वशी

अब उर्वशी सुरक्षित अपने देश भारत पहुंच चुकी हैं, और पहले से ठीक हैं. उनके फैंस भी यह जानकर राहत महसूस कर रहे हैं सब कुछ नॉर्मल हो गया है.

यह भी पढ़ें: 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तापसी की फिल्म ‘अस्सी’ हुई फुस्स? देखें कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >