Cannes 2025: उर्वशी रौतेला को रेड कार्पेट से हटाते नजर आए सिक्योरिटी गार्ड्स, Viral Video ने बढ़ाई हलचल

Cannes 2025: बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी ग्लैमरस अदाओं से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा. एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फैंस की नजरें टिंकी रह गई. इसी बीच उर्वशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह पोज दे रही हैं, इसी बीच एक शक्स आता है और उन्हें वहां से हटा देता है.

Cannes 2025: 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में उर्वशी रौतेला सिजलिंग अवतार में रेड कार्पेट पर नजर आई. उन्होंने नीले, लाल और पीले रंग के आकर्षक शेड्स वाली स्ट्रैपलेस, स्ट्रक्चर्ड आउटफिट पहन रखा था. जिसके साथ क्रिस्टल-जड़ित तोता क्लच कैरी किया. अभिनेत्री अपनी ड्रेस और खूबसूरती का जलवा रेड कार्पेट पर खुशी-खुशी दिखा रही थी. तभी एक शख्स आया और उन्हें रेड कार्पेट खाली करने के लिए कहा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्लिप में उर्वशी रौतेला कान्स के रेड कार्पेट पर ग्लैमरस अदाओं के साथ पोज दे रही थी. हालांकि, जल्द ही उन्हें रेड कार्पेट खाली करने के लिए कहा जाता है. नेटिजेंस को संदेह है कि उर्वशी को कार्पेट खाली करने के लिए इसलिए कहा गया, क्योंकि वह लंबे समय से पोज दे रही थीं और कार्पेट पर कब्जा जमाए बैठी थीं. एक दूसरे यूजर ने लिखा, यह तो गलत बात है… आप किसी को ऐसे इनवाइट करके नहीं कह सकते जाने को. एक अन्य यूजर ने कहा, ये क्या बात हुई उर्वशी को रेड कार्पेट खाली करने को कहा… कितनी शर्मिंदगी हुई होगी. वर्कफ्रंट की बात करें तो, डाकू महाराज से बड़ी सफलता हासिल करने के बाद, अभिनेत्री ने हाल ही में घुसपैठिया की शूटिंग पूरी की. यह फिल्म प्रसिद्ध तमिल फिल्म थिरुट्टा पायले 2 की रीमेक है.

यह भी पढ़ें- Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉर्डर 2 नहीं OTT फिल्म में नजर आएंगे सनी देओल, मचाएंगे तबाही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >