Ulajh: रेखा ने जान्हवी के पोस्टर को देख क्यों किया किस, टिकट खरीदने से पहले जानें कैसी है फिल्म

फिल्म ‘उलझ’ में जान्हवी कपूर का एक अलग अवतार फैंस को देखने मिलेगा. आज मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसपर सुबह से ही एक्स पर रिव्यूज आने लगे हैं.

Ulajh Twitter Review: जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ आज रिलीज हो गई है. उलझ एक्ट्रेस की इस साल की दूसरी रिलीज मूवी है और इसमें वो काफी गंभीर रोल में दिखी है. सुधांशु सरिया की निर्देशित फिल्म उलझ में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन ने भी अहम किरदार प्ले किया हैं. एक्ट्रेस इसमें एक यंग आईएफएस अधिकारी बनी है. फिल्म की टक्कर अजय देवगन और तब्बू की मूवी औरों में कहां दम था से हो रही है. आपको बताते है फिल्म को लेकर एक्स पर पब्लिक क्या कह रही है.

उलझ को लेकर ऐसे आ रहे सोशल मीडिया पर रिव्यू

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था, तब से ही दर्शक मूवी देखने का इंतजार कर रहे हैं. अब एक्स पर फिल्म का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने लिखा, जान्हवी कपूर उलझ में सबसे ज्यादा साइन कर रही है. एक बार फिर उन्होंने एक अभिनेत्री के तौर पर अपनी काबिलियत साबित की है, इस फिल्म में उनकी एक्टिंग काबिले तारीफ है. एक यूजर ने लिखा, उलझ के साथ जान्हवी कपूर ने वाकई खुद को एक अभिनेत्री के तौर पर साबित कर दिया है. खास तौर पर, क्लाइमेक्स में उनकी अदाकारी ने मेरा दिल जीत लिया है.

Also read: Janhvi kapoor: बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी करने वाली है कपूर खानदान की लाडली, फिल्म उलझ और देवरा से रचेगी नया इतिहास

Also read:जाह्नवी कपूर: बॉलीवुड में तूफान मचाने वाली फैशन सेंसेशन

रेखा ने जान्हवी कपूर के पोस्टर को चूमा

वहीं, उलझ के स्पेशल स्क्रीनिंग में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा पहुंचीं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. instant bollywood के इस वीडियो में रेखा फिल्म के पोस्टर को देखकर उसमें जान्हवी को छूती है और फिर किस करती है. ऐसा लग कि जैसे रेखा, श्रीदेवी की बेटी को अपना आशीर्वाद दे रही हो. वहीं, दोनों एक्ट्रेसेस ने साथ में पैपराजी को साथ में पोज भी दिया. जान्हवी ने बड़े ही प्यार से रेखा को गले भी लगाया. उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे हैं.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >