Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Lifetime Collection: फ्लॉप हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म, मूवी का बजट 90 करोड़, कमाए सिर्फ इतने करोड़

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Lifetime Collection: फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ पिछले महीने ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने मुख्य किरदार निभाया था. फिल्म की कमाई अब बंद हो गई है.

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Lifetime Collection: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ साल 2025 में क्रिसमस के दिन रिलीज हुई थी. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को टिकने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. रिलीज के पहले दिन से ही इसकी कमाई घटती गई. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ ने भी फिल्म की कमाई पर गहरा असर डाला. धर्मा प्रोडक्शंस की मूवी की कमाई अब बंद हो गई है. आइए आपको इसके लाइफटाइम कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का लाइफटाइम कलेक्शन

sacnilk के मुताबिक, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ ने भारत में 32.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि दुनियाभर में मूवी ने 49.5 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का बजट 90 करोड़ रुपये था. फिल्म अपने बजट का भी लागत निकाल नहीं पाई. मूवी बुरी तरह फ्लॉप हो गई.

किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’?

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी फरवरी 2026 की शुरुआत या बीच में ओटीटी पर आ सकती है. कहा जा रहा है कि ये अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.

डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट

  • तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन डे 1- 7.75 करोड़ रुपये
  • तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन डे 2- 5.25 करोड़ रुपये
  • तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन डे 3- 5.5 करोड़ रुपये
  • तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन डे 4- 5 करोड़ रुपये
  • तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन डे 5- 1.75 करोड़ रुपये
  • तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरीकलेक्शन डे 6-1.75 करोड़ रुपये
  • तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन डे 7- 1.85 करोड़ रुपये
  • तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन डे 8- 1.3 करोड़ रुपये
  • तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन डे 9- 0.5 करोड़ रुपये
  • तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन डे 10- 0.65 करोड़ रुपये
  • तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन डे 11- 0.7 करोड़ रुपये
  • तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन डे 12- 0.25 करोड़ रुपये
  • तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन डे 13- 0.3 करोड़ रुपये
  • तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन डे 14- 0.2 करोड़ रुपये
  • तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन डे 15- 0.02 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 32.95 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- The Raja Saab Box Office Collection Day 3: प्रभास की ‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस इम्तिहान, क्या तीसरे दिन फिल्म कर पाएगी 100 करोड़ पार?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >