Toxic: यश संग ‘टॉक्सिक’ में चमकेंगी कियारा, कहा- ‘नादिया’ जैसा किरदार पहले कभी नहीं मिला

Toxic: फिल्म ‘टॉक्सिक’ 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में कियारा आडवाणी अलग अंदाज में दिखेंगी. एक्ट्रेस ने अपने किरदार को लेकर बात की.

Toxic: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार यश के साथ नजर आएंगी. एक इंटरव्यू में कियारा ने अपने किरदार ‘नादिया’ को लेकर खुलकर बात की.

‘नादिया’ है कियारा के करियर का सबसे अलग किरदार

कियारा आडवाणी ने Grazia संग एक इंटरव्यू में अपने किरदार को लेकर कहा, “नादिया का किरदार अब तक का सबसे अलग और खास रोल है, जो मैंने कभी पढ़ा है. मेरी डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने इस किरदार को जिस तरह लिखा है और उसकी कहानी को आगे बढ़ाया है, उसने मुझे बहुत उत्साहित कर दिया. मुझे लगा कि मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं और उनके विजन के मुताबिक इस किरदार को पर्दे पर उतारना चाहती हूं.”

‘तबाही’ गाने को लेकर फैंस हुए नाराज

फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें यश और कियारा आडवाणी की जोड़ी देखने को मिलने वाली है. हालांकि, इस गाने को लेकर फैंस थोड़ा निराश नजर आए. दरअसल, गाना बिना म्यूजिक वीडियो के रिलीज किया गया, जिससे दर्शकों को उम्मीद के मुताबिक विज़ुअल एक्सपीरियंस नहीं मिल पाया. इस गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है.

रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी

टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ पहले रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदल दी गई. बताया गया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे हालात बॉक्स ऑफिस पर असर डाल सकते थे, इसलिए यह फैसला लिया गया. टॉक्सिक में नयनतारा, हुमा कुरैशी, टोविनो थॉमस, तारा सुतारिया जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक साथ शूट की गई है. फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: IPL के बीच भी छाई ‘धुरंधर 2’, अब तक कितना पहुंचा कलेक्शन?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >