The Raja Saab X Review: प्रभास की फिल्म का रिव्यू आया सामने, नेटिजन्स ने मूवी को लेकर X पर क्या कहा, जानें हिट हुई या फुस्स?

The Raja Saab X Review: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब फिल्म फाइनली रिलीज हो गई है. इस हॉरर कॉमेडी की कहानी दर्शकों को कैसी लग रही, आपको बताते हैं.

The Raja Saab Twitter Review: साल 2026 की मोस्ट अवटेडेट फिल्म ‘द राजा साब’ आज फाइनली रिलीज हो गई है. प्रभास की फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने लगे हैं. इस हॉरर कॉमेडी में संजय दत्त, बोमन ईरानी, ​​निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, जरीना वहाब और रिद्धि कुमार हैं. मारुति निर्देशित फिल्म में प्रभास डबल रोल में दिखेंगे. एक्स पर फिल्म को लेकर पब्लिक क्या कह रही, आपको बताते हैं.

‘द राजा साब’ को लेकर क्या कह रहे दर्शक?

एक्स पर ‘द राजा साब’ को लेकर एक मीडिया यूजर ने लिखा, पहला हाफ अच्छा है, खासकर संजय दत्त की तांत्रिक बैकस्टोरी! वीएफएक्स सीक्वेंस वाह! प्रभास की खोज कहानी की शुरुआत करती है. शुरुआत में पेस थोड़ी धीमी है, लेकिन बाद में बेहतर हो जाती है! दूसरे हाफ में कुछ जबरदस्त चाहिए! एक यूजर ने लिखा, मिनी रिव्यू – ‘द राजा साब’. कुछ सीन में प्रभास की अपनी ट्रेडमार्क कॉमेडी और कुछ अच्छे शूट किए गए गानों को छोड़कर. पूरी फिल्म मिली-जुली है और इसका एग्जीक्यूशन भी उतना अच्छा नहीं है!! एक यूजर ने लिखा, एक अच्छी हॉरर एंटरटेनर. प्रभास स्क्रीन पर अपनी दमदार मौजूदगी से छा गए. निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी. बीजीएम ने बहुत बढ़िया वैल्यू दी. कुल मिलाकर ‘द राजा साब’ में मजा आया.

एक्स पर मिले इतने स्टार

‘द राजा साब’ को लेकर एक यूजर ने लिखा, द राजा साब की कहानी दिलचस्प है और प्रभास अच्छी एनर्जी लाते हैं, लेकिन कमजोर कहानी और खराब एग्जीक्यूशन फिल्म को बस ठीक-ठाक बना देते हैं. प्रभास स्टाइलिश दिखते हैं और कई हिस्सों में अकेले ही फिल्म को संभालते हैं. फिल्म का मुख्य आइडिया दिलचस्प है.इंटरवल से पहले का हिस्सा और आखिर के पास का हिस्सा दिलचस्प है. बैकग्राउंड म्यूज़िक कुछ जगहों पर फिल्म को बेहतर बनाता है. दूसरा हाफ पहले हाफ से थोड़ा बेहतर है. फिल्म को 5 में 2.5 स्टार्स मिले है.

यह भी पढ़ेंThe Raja Saab: प्रभास को ‘भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार’ बताए जाने पर ‘द राजा साब’ के निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह ग्लोबल स्टार हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >