The Raja Saab Collection: प्रभास की स्टार पावर भी फेल, 400 करोड़ के बजट के सामने ‘द राजा साब’ की कमाई फीकी, जानें 8वें दिन का हाल

The Raja Saab Box Office Collection Day 8: प्रभास की 400 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘द राजा साब’ टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. जबरदस्त ओपनिंग करने के बाद भी फिल्म अपनी रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर बरकरार नहीं रख पाई. आइए आपको 8वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट बताते हैं.

‘द राजा साब’ के 8वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

The Raja Saab Box Office Collection Day 8: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस मूवी ने प्रभास की जबरदस्त स्टार पावर की वजह से डबल डिजिट में शानदार ओपनिंग की. हालांकि इसके बाद फिल्म की कमाई हर दिन के साथ घटती चली गई. अब ये हर दिन सिंगल डिजिट में कलेक्शन कर रही है. फिल्म के 8वें दिन के कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

8वें दिन ‘द राजा साब’ का कैसा है बॉक्स ऑफिस पर हाल?

sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘द राजा साब’ ने भारत में सभी भाषाओं में करीब 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये सुबह के नंबर्स है और नाइट शोज के बाद टोटल नंबर्स आ जाएंगे. टोटल कलेक्शन मूवी ने अब तक 130.38 करोड़ रुपये का कर लिया है. फिल्म का बजट 400 करोड़ है औरऐसे में मूवी अभी तक अपनी लागत का आधा भी नहीं निकाल पाई है.

डे वाइज ‘द राजा साब’ की कमाई (India Net)

  • The Raja Saab Pre Sale: 9.15 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 1: 53.75 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 2: 27.83 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 3: 19.1 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 4: 6.6 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 5: 4.8 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 6: 5.35 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 7: 5.63 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 8: 0.01 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

‘द राजा साब’ के लिए प्रभास-संजय दत्त को मिली कितनी फीस?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास ने ‘द राजा साब’ में काम करने के लिए तगड़ी फीस ली है. बताया जा रहा है कि एक्टर को 100 करोड़ रुपये की रकम मिली है. जबकि मूवी में विलेन का किरदार निभाने के लिए संजय दत्त को 5 से 6 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके अलावा फिल्म की एक्ट्रेस मालविका मोहनन को 2 करोड़, रिद्धि कुमार को 3 करोड़ रुपये और निधि अग्रवाल को 1.5 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिले हैं.

यह भी पढ़ें– Spirit First Look Out: नए साल पर फैंस को मिला सरप्राइज, सामने आया प्रभास की ‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक, तृप्ति डिमरी संग दिखी दमदार केमिस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >