The Raja Saab Box Office Collection Day 2: हिट या मिस? प्रभास की ‘द राजा साब’ ने दूसरे दिन कितना कमाया? छावा का तोड़ा रिकॉर्ड

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई थी. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद मूवी ने पहले दिन अच्छी कमाई की. दूसरे दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार प्रभास की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘द राजा साब’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में मूवी ने 45 करोड़ रुपये का कलेक्शव किया. प्री सेल की कमाई को मिलकर मूवी के खाते में अब 54.15 करोड़ रुपये आ गई है. फिल्म को मारुति ने डायरेक्ट किया है. इसमें संजय दत्त, जरीना वहाब, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी, ​​रिद्धि कुमार, मालविका मोहनन हैं. दूसरे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ गया है.

‘द राजा साब’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ को ओपनिंग डे पर टिकट खिड़की पर अच्छा रिस्पांस मिला. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन मूवी ने 2.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. शाम तक फाइनल नंबर्स आएंगे. इसके साथ ही मूवी का नेट कलेक्शन 65.84 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. उम्मीद है कि वीकेंड पर मूवी आराम से 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

‘द राजा साब’ को लेकर क्या बोली मालविका मोहनन?

‘द राजा साब’ में मालविका मोहनन अहम किरदार निभा रही है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मेरे शूट का पहला दिन हैदराबाद में प्रभास सर और मेरे बीच एक प्यारा, रोमांटिक सीन था.” उन्होंने आगे कहा, ” शूट का आखिरी दिन ग्रीस में नाचे-नाचे गाना था.”

जापान में भी फिल्म होगी रिलीज

‘द राजा साब’ के प्रमोशन इवेंट में फिल्म के प्रोड्यूसर टी जी विश्व प्रसाद ने बताया कि, “हम अभी फिल्म को इंडियन भाषाओं में रिलीज कर रहे हैं. हम फिल्म को जापानी में डब करवाएंगे और यहां रिलीज होने के तीन से छह महीने बाद इसे जापान में रिलीज करेंगे.” प्रभास की फैन फॉलोइंग जापान में जबरदस्त है.

ओपनिंग डे पर तोड़ा छावा का रिकॉर्ड

‘द राजा साब’ ने पहले दिन 54.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही इसने साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म छावा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. छावा ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें- The Raja Saab Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ही ‘द राजा साब’ ने ‘धुरंधर’ के छक्के छुड़ाए, प्रभास की छठी सबसे बड़ी ओपनर बनी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >