द केरला स्टोरी 2: रविवार को चमकी फिल्म, कमाई पहुंची इतने करोड़ के पार

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: फिल्म रिलीज से पहले विवादों में घिरी रही और हाईकोर्ट की अनुमति के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई. शुरुआत धीमी रही, लेकिन वीकेंड तक फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली.

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ रिलीज से पहले ही काफी विवादों में घिर गई थी. मामला इतना बढ़ा कि फिल्म को रिलीज के दिन 27 फरवरी की शाम को केरल हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद ही सिनेमाघरों में दिखाया गया. इस देरी का असर सीधे इसकी ओपनिंग पर पड़ा. शुक्रवार को फिल्म की कमाई उम्मीद से कम रही और पहले दिन सिर्फ 75 लाख रुपये का कलेक्शन हो पाया. तीसरे दिन का कलेक्शन आ गया है.

कितना हुआ तीसरे दिन का कलेक्शन?

द केरला स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ ने पहले दिन भले ही धीमी शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली. शनिवार को इसने 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद रविवार को भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत रहा. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह पहले वीकेंड में फिल्म का कुल कलेक्शन 9.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. कलेक्शन से पता चल रहा है कि दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ रही है और फिल्म को अब अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

थिएटर ऑक्यूपेंसी

  • सुबह के शो: 7.86%
  • दोपहर के शो: 15.56%
  • शाम के शो: 15.82%
  • रात के शो: 13.40%

तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई मूवी में

फिल्म हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की गई है. कहानी तीन हिंदू लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने निभाया है. सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का प्रदर्शन देशभर के सिनेमाघरों में जारी है.

विवादों में घिर गई थी फिल्म

‘द केरला स्टोरी 2′ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी. कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा बताते हुए विरोध किया, जिसके बाद फिल्म की रिलीज पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी. हालांकि शुक्रवार को केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस रोक को हटा दिया.

यह भी पढ़ेंयूट्यूब पर छाया गोल्डी यादव का होली गीत, माही श्रीवास्तव के अंदाज ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >