The Great Indian Kapil Show 2: करवा चौथ पर पति चंकी पांडे की जगह इस प्रोडयूसर को छलनी में देख बैठी थीं भावना, कहा ‘मैं जैसी ही मुड़ी…’

The Great Indian Kapil Show 2: कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स 3 की कास्ट आई. इन्हीं में से एक थीं चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे. उन्होंने सह। में बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपने करवा चौथ पर चंकी पांडे की जगह छलनी में किसी और का चेहरा देख बैठी थीं.

The Great Indian Kapil Show 2: नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2’ के पांचवें एपिसोड में चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने अपने करवा चौथ व्रत पर एक खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे एक बार वह करवा चौथ पर अपने पति चंकी पांडे की जगह दिग्गज प्रोड्यूसर बोनी कपूर का चेहरा छलनी में देख बैठी थीं. इस बात को सुनने के बाद कपिल शर्मा के शो पर हंसी और ठहाके की आवाज गूंज उठी. आइए इस मजेदार किस्से के बारे में सबकुछ बताते हैं.

भावना पांडे का मजेदार खुलासा

चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे अपने नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ के तीसरे सीजन की कास्ट के साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंची. यहां सभी ने कई सारी बातचीत और मस्ती मजाक किए. इसी बीच बात करवा चौथ की चलने लगी और भावना ने अपने करवा चौथ के एक मजेदार किस्से का खुलासा कर डाला.

चंकी पांडे नहीं बोनी कपूर का दिखा चेहरा

भावना पांडे कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के दौरान बताती हैं कि उन्होंने करवा चौथ पर गलती से चंकी पांडे की जगह बोनी कपूर को देख लिया था. उन्होंने कहा, “हम लोग सब एक साथ पूजा करते हैं तो हुआ क्या था चांद के निकलने के बाद हम छन्नी रेडी करने में बिजी हो गए. छन्नी रेडी करने के बाद मैंने चांद देखा और चांद देखने के बाद जैसी ही मैं मुड़ी, चंकी इधर-उधर खिसक गया और मुझे छन्नी में सीधे बोनी कपूर का चेहरा दिखा.”

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स 3 की कास्ट

‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ के तीसरे सीजन में कल्याणी साहा चावला, शालिनी पासी, नीलम कोठारी, महीप कपूर, भावना पांडे, सीमा किरण सजदेह एक दूसरे के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक करते नजर आएंगी.

Also Read: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर अपने पार्टनर के साथ इन फिल्मों को देख डालें, मिलेगा कल्चर और इमोशंस का डबल डोज

Also Read: karwa chauth 2024: इन सेलिब्रिटीज पत्नियों के साथ उनके पति भी रखते हैं करवा चौथ का व्रत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >