The Girfriend vs Haq Box Office: रश्मिका मंदाना या यामी गौतम? दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस की गद्दी किसके नाम और कौन हुआ फुस्स

The Girfriend vs Haq Box Office: इमरान हाशमी-यामी गौतम स्टारर ‘हक’ और रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ एक ही दिन 7 नवंबर को रिलीज हुई. ऐसे में जानें दूसरे दिन किस फिल्म का प्रदर्शन बेहतर रहा और कौन हुआ फेल.

The Girfriend vs Haq Box Office: 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई दो फिल्मों ‘हक’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबला शुरू हो चुका है. एक तरफ इमरान हाशमी और यामी गौतम की गंभीर विषय पर आधारित फिल्म ‘हक’ है, तो दूसरी ओर रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा ‘द गर्लफ्रेंड’. आइए जानते हैं, दूसरे दिन किसने किया बेहतर प्रदर्शन और कौन हुआ फुस्स.

द गर्लफ्रेंड की दूसरे दिन की कमाई

Sacnilk report

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को दर्शकों से शुरुआत में ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है. Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने दूसरे दिन 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 3.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

फिल्म में रश्मिका के साथ दीक्षित शेट्टी, अनु इमैनुएल, राव रमेश और रोहिणी नजर आते हैं. निर्देशन राहुल रवींद्रन ने किया है. इस बीच, रश्मिका की दूसरी फिल्म ‘थामा’ भी अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती से चल रही है और अब तक 130 करोड़ रुपये से अधिक कमा चुकी है.

हक की दूसरे दिन की कमाई

Sacnilk report

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ ने रश्मिका की फिल्म की तुलना में दूसरे दिन बेहतर प्रदर्शन किया है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 3.35 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 5.1 करोड़ रुपये हो गया है.

बता दें कि ‘हक’ 1985 के शाह बानो केस से प्रेरित है. यह कहानी एक ऐसी मुस्लिम महिला की है जिसे उसके पति ने तीन तलाक देकर छोड़ दिया, और इसके बाद वह एलिमनी की मांग के लिए संघर्ष करती है. इस मामले ने भारत में धर्मनिरपेक्षता, महिला अधिकारों और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे संवेदनशील मुद्दों पर राष्ट्रीय बहस को जन्म दिया था.

फिल्म का निर्देशन सुपर्ण एस वर्मा ने किया है. वहीं, जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में इमरान और यामी के साथ वर्तिका सिंह, शीबा चड्ढा और दानिश हुसैन भी अहम भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ेंThamma 20 Days Box Office: आयुष्मान की हॉरर-कॉमेडी ने 20वें दिन की धमाकेदार कमाई, छोड़ा श्रद्धा कपूर की ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री’ को पीछे, रिपोर्ट्स जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >