The Bhootnii Collection: फ्लॉप हुई संजय दत्त की भूतनी, इतना रहेगा कलेक्शन, इस शख्स ने कहा- डी ग्रेड…

The Bhootnii Collection: संजय दत्त अपनी हालिया रिलीज द भूतनी को लेकर इन-दिनों सुर्खियों में है. सिद्धांत सचदेव की ओर से निर्देशित और लिखित फिल्म को अजय देवगन की रेड 2 से कड़ी टक्कर मिली. यही वजह है कि यह लाखों में सिमट गई. इसमें मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह जैसे कई दिलचस्प कलाकार हैं. अब केआरके ने इसके लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भविष्यवाणी कर दी है.

The Bhootnii Collection: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और मौनी रॉय स्टारर द भूतनी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सोशल मीडिया पर जो रिव्यू सामने आ रहे थे, उसके अनुसार हॉरर कॉमेडी को एंटरटेनिंग बताया जा रहा था. हालांकि बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जब सामने आई, तो इसका हाल बेहाल दिखा. इसने लाखों में ही कमाई की. यह करोड़ के आंकड़े को छू तक नहीं पाई. अब खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले केआरे ने भविष्यवाणी कर दी है कि इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना होगा.

केआरके ने क्यों द भूतनी का नहीं किया रिव्यू

फिल्म क्रिटिक्स कमाल रशिद खान उर्फ केआरके ने पहले तो बताया कि उन्होंने द भूतनी का रिव्यू क्यों नहीं किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने मुझसे फिल्म #भूतनी का रिव्यू नहीं करने के बारे में पूछा. कृपया ध्यान दें, मैं एक साल में ज्यादातर 25 फिल्में देखता हूं. सी एंड डी ग्रेड की फिल्में नहीं देखता, न ही उनका रिव्यू करता हूं. ना ही उसके बारे में जानने में दिलचस्पी रखता हूं.”

द भूतनी बॉक्स ऑफिस पर करेगी इतनी कमाई

द भूतनी को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से जबरदस्त टक्कर मिली. जिसमें रेड 2, रेट्रो और हिट 3 शामिल है. मूवी ने तमाम चर्चा के बीच बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 65 लाख रुपये कमाए. दूसे दिन और लाइफटाइम कलेक्शन बताते हुए केआरके ने ट्वीट किया, द भूतनी का Pvr+Inox- 20 लाख, Cinepolis- 5 लाख…. कुल- 25 लाख. पूरे भारत में 40 लाख! यह एक डिजास्टर फिल्म है. इसका लाइफटाइम कलेक्शन 2-3 करोड़ के बीच का होगा. लैंडिंग लागत 35 करोड़ है.

द भूतनी की क्या है कहानी

द भूतनी संजय और मौनी की पहली फिल्म है. कहानी कॉलेज में एक आत्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हर वैलेंटाइन डे पर जागती है. मौनी जहां आत्मा की भूमिका निभाती हैं, वहीं प्यार मांगने के एवज में वह सनी सिंह से मिलती है. जैसे ही दहशत फैलती है, कॉलेज संजय दत्त की ओर से निभाए गए ‘घोस्टबस्टर’ बाबा को बुलाता है. सब मिलकर भूतनी को कैसे भगाते हैं यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें- Upcoming Web Series: ये रही 2025 की मोस्ट वेटेड टॉप वेब सीरीज, फेवरेट शो की रिलीज डेट करें नोट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >