Thangalaan OTT Release: इंतजार खत्म हुआ, चियान विक्रम की सबसे खूंखार फिल्म इस दिन होगी ओटीटी पर स्ट्रीम

Thangalaan OTT Release: चियान विक्रम की फिल्म तंगलान का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे. अब यह फिल्म आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी. फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत ने किया है.

Thangalaan OTT Release: चियान विक्रम की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘तंगलान’ रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहा है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा खासा रिस्पांस मिला. अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है. ऐसे में अगर आपने इस फिल्म को थिएटर्स में जाकर नहीं देखा और काफी समय से इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे, तो आपका इंतजार अब खत्म हुआ. आइए बताते हैं कि तंगलान कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी.

कब और कहां रिलीज होगी तंगलान?

चियान विक्रम की फिल्म तंगलान 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 20 सितंबर को कहर बरपाने के लिए तैयार है. हालांकि, नेटफ्लिक्स की तरफ से फिल्म के डिजिटल रिलीज की कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि तंगलान इस हफ्ते रीलीज होगी. तंगलान नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी. वहीं, इसके हिंदी वर्जन को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है.

Also Read: Chiyaan Vikram की ‘तंगलान’ का हिंदी रिलीज डेट हुआ आउट, उत्तर भारत के फैंस को मिली बड़ी सौगात

Also Read: Thangalaan:चियान विक्रम ने कहा कि तंगलान से है नेशनल अवार्ड की उम्मीद

तंगलान का बॉक्सऑफिस कलेक्शन

तंगलान ने अब तक वर्ल्डवाइड 130 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, नेटफ्लिक्स ने फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स 35 करोड़ रुपए में खरीदे हैं.

तंगलान के बारे में

तंगलान फिल्म की कहानी कोलार गोल्ड माइंस के आदिवासी लोगों और सोने की लालच में उन से काम करवाने वाले अंग्रेजो के इर्द गिर्द घूमती है. फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत ने किया था. फिल्म में चियान विक्रम के अलावा पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, पसुपति, हरि कृष्णन और डैनियल कैल्टागिरोन अहम भूमिकाओं में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >