Thandel Trailer Release Date: नागा चैतन्य के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगा ‘थंडेल’ का ट्रेलर

Thandel Trailer Release Date: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की मच अवेटेड फिल्म ‘थंडेल’ के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म की कहानी एक मछुआरे और उसकी पत्नी के संघर्ष पर आधारित है.

Thandel Trailer Release Date:  साउथ एक्टर नागा चैतन्य की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘थंडेल’ के ट्रेलर रिलीज की डेट सामने आ गई है. इसकी जानकारी फिल्म के मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी करते हुए दी है. ऐसे में अगर आप भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो आइए बताते हैं कब रिलीज होगा नागा चैतन्य और साई पल्लवी की ‘थंडेल’ का ट्रेलर.

कब आएगा ‘थंडेल’ का ट्रेलर?

नागा चैतन्य की फिल्म ‘थंडेल’ के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए निर्माता ने एक पोस्टर जारी किया है. इसके मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 28 जनवरी को रिलीज होगा. इसे जारी करते हुए नीचे कैप्शन लिखा है, ‘अपने देश के लिए प्यार. अपने लोगों के लिए प्यार. सच के लिए प्यार. अपने कैलेंडर में तारीख लिख लें ‘थंडेल’ का ट्रेलर 28 जनवरी को आ रहा है.’ मालूम हो कि फिल्म के निर्माता अल्लू अरविंद ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान इस बात का दावा किया था कि यह फिल्म नागा चैतन्य के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होगी.

यह भी पढ़े: Highest Paid OTT Actors In India: सैफ- अजय या करीना कपूर, ओटीटी की दुनिया में कौन लेता हैं सबसे ज्यादा फीस?

क्या है ‘थंडेल’ की कहानी?

नागा चैतन्य और साई पल्लवी की ‘थंडेल’ श्रीकाकुलम के एक मछुआरे के जीवन पर केंद्रित है, जो गलती से पाकिस्तानी जलक्षेत्र में चला जाता है. इसके बाद वहां की पुलिस उसे हिरासत में ले लेती है और लगभग डेढ़ साल कराची जेल में समय बिताने के बाद उसकी पत्नी की वजह से वह भारत वापस लौटता है.

यह भी पढ़े: Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने शुरू की अपनी डेब्यू फिल्म के सीक्वल की शूटिंग, डिटेल्स पढ़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >