Thamma OTT Release: एक पत्रकार, यक्षासन-ताड़का की कहानी अब इस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम, जानिए कब और कहां देखें अनोखी स्टोरी

Thamma OTT Release: वैम्पायर हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म की स्ट्रीमिंग डिटेल्स आ गई है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य किरदार निभाया हैं.

Thamma OTT Release: हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया था. फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं. मैडॉक फिल्म्स की थामा 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी ने दर्शकों को अपनी कहानी से इम्प्रेस किया था. फिल्म की कहानी एक पत्रकार, एक यक्षासन और ताड़का के ईद-गिर्द घूमती है. अगर आपने किसी वजह से मूवी को सिनेमाघरों में देखना मिस कर दिया तो आप इसे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थामा?

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के जरिए बताया गया कि मूवी अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है. यानी आज 16 दिसंबर से आप मूवी को ऑनलाइन देख सकते हैं. इस पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मूवी का इंतजार था ओटीटी पर. एक यूजर ने लिखा, आज का प्लान सेट है मेरा. एक यूजर ने लिखा, संडे को यही मूवी देखने वाला हूं घर पर.

बॉक्स ऑफिस पर थामा ने कितनी कमाई की थी?

हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की फिल्म ने 135 करोड़ रुपये और दुनियाभर में इसने 187 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदर ने किया था. फिल्म का हिस्सा परेश रावल, फैसल मलिक, अभिषेक बनर्जी भी हैं. वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही ने फिल्म में कैमियो का रोल प्ले किया था.

इस फिल्म में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म एक फैमिली रोमांटिक है. ये फिल्म सूरज बड़जात्या निर्देशन करेंगे और इसमें आयुष्मान के अपोजिट शरवरी वाघ है. मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म का हिस्सा सीमा पाहवा और अनुपम खेर भी हैं.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच श्रद्धा कपूर ने फिल्म का किया रिव्यू, बोलीं- पार्ट 2 को प्लीज रिलीज को पहले कर दें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >