Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: हिट या फुस्स? दूसरे दिन ‘तेरे इश्क में’ ने छापे इतने नोट, जानें टोटल कलेक्शन

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. फिल्म के लीड एक्टर्स धनुष और कृति सेनन हैं. दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई हुई, आपको बताते हैं.

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के ट्रेलर ने जबरदस्त फैंस के बीच बज बनाया था. मूवी जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तब ये अपने बज पर खरी उतरी. आनंद एल राय की डायरेक्ट की हुई फिल्म एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें धनुष और कृति सेनन लीड रोल में दिखे हैं. ओपनिंग डे पर मूवी ने अच्छा प्रदर्शन किया. इसने साल 2025 में रिलीज हुई करीब 32 फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. अब इसके दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा आ गया है.

दूसरे दिन ‘तेरे इश्क में’ का क्या है कलेक्शन ?

‘तेरे इश्क में’ हिंदी के अलावा तमिल भाषा में रिलीज हुई है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 0.24 करोड़ रुपये की कमाई की. ये सुबह के नंबर्स है और शाम तक इसमें बदलाव आएंगे. रविवार की छुट्टी का मूवी को फायदा मिल सकता है क्योंकि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. अभी तक मूवी ने टोटल कमाई 16.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली.

‘तेरे इश्क में’ में धनुष के साथ काम करने पर क्या कृति सेनन ने क्या कहा?

‘तेरे इश्क में’ में धनुष के साथ काम करने पर कृति सेनन ने कहा, “हमारे कुछ बहुत इंटेंस सीन हैं, बहुत सारे लंबे सीन हैं जो, तब अच्छे लगते हैं जब हम दोनों एक-दूसरे से सीखते हैं. एक एक्टर के तौर पर वह सच में मिलकर काम करने वाले और बहुत मददगार हैं. मुझे लगता है कि हमने साथ मिलकर कुछ जादुई पल बनाए हैं और जब सीन हुआ तो उसे महसूस किया. हम दोनों एक-दूसरे को देखते थे और कहते थे, ‘यह एक अच्छा सीन था!’ मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया और मुझे उम्मीद है कि हम भविष्य में और भी बहुत काम करेंगे.”

यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein Box Office Records: ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 2 फिल्मों को पछाड़ा, बनी 2025 की हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >