Do Deewane Seher Mein Box Office Day 1: शहर की भागदौड़ के बीच बसी रोमांटिक कहानी वाली Do Deewane Seher Mein ने पहले ही दिन दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. सुबह से ही सिनेमाघरों में ठीक-ठाक भीड़ देखने को मिली और खासकर युवाओं में फिल्म को लेकर उत्साह नजर आया. शुरुआती ट्रेंड्स के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर संतुलित शुरुआत की है और अब सबकी नजरें शाम के शोज पर टिकी हैं, जहां कमाई में और उछाल आने की उम्मीद है.
3 बजे तक धीमी रफ्तार में बढ़ रही फिल्म
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, Do Deewane Seher Mein ने रिलीज के पहले दिन यानी पहले शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक करीब 0.24 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. फिल्म की यह शुरुआती रफ्तार भले ही धीमी नजर आ रही हो, लेकिन दिन के बाकी शोज खासकर शाम और रात में कलेक्शन बढ़ने की पूरी उम्मीद है. अब देखना होगा कि वर्ड ऑफ माउथ के सहारे फिल्म पहले दिन कितनी रफ्तार पकड़ पाती है.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टार कास्ट इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती है. मुख्य भूमिकाओं में Siddhant Chaturvedi और Mrunal Thakur नजर आते हैं, जिनकी केमिस्ट्री कहानी को बेहद सहज और वास्तविक बनाती है. सिद्धांत अपने किरदार की झिझक और भावनात्मक उलझनों को बारीकी से दिखाते हैं, वहीं मृणाल अपने नैचुरल अभिनय से किरदार में गहराई भर देती हैं. दोनों की परफॉर्मेंस मिलकर फिल्म को एक सॉफ्ट, दिल छू लेने वाली रोमांटिक फील देती है, जो दर्शकों को आसानी से जोड़ लेती है.
यह भी पढ़ें: Do Deewane Seher Mein: अधूरेपन में छिपी खूबसूरती, दिल छू लेगी सिद्धांत- मृणाल की लव स्टोरी
