Do Deewane Sheher Mein: पहले दिन उम्मीदों पर खरी उतरी या रह गई पीछे? कलेक्शन ने चौंकाया

Do Deewane Sheher Mein Box Office Day 1: 'दो दीवाने शहर में' ने पहले दिन बहुत कम कमाई की. हालांकि इतनी कम कमाई करने के बाद भी ये तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' से आगे निकल गई. आइए आपको दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

Do Deewane Sheher Mein Box Office Day 1: फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत उम्मीद से थोड़ी बेहतर की है. इस रोमांटिक ड्रामा में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. दूसरी तरफ तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ भी रिलीज हुई. दोनों फिल्मों में से ओपनिंग डे पर किस मूवी ने बाजी मारी, इसके बारे में आपको बताते हैं.

‘दो दीवाने शहर में’ ने पहले दिन कितनी कमाई की?

‘दो दीवाने शहर में‘ ने पहले दिन सिंगल डिजिट में कमाई की. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन मूवी ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ओपनिंग बहुत बड़ी नहीं रही. अब फिल्म की आगे की कमाई काफी हद तक दर्शकों की प्रतिक्रिया और पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ पर निर्भर करेगी. अगर दर्शकों को कहानी पसंद आती है, तो वीकेंड में कलेक्शन बढ़ सकता है.

‘अस्सी’ ने पहले दिन कितनी कमाई की?

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘अस्सी’ ने स्लो शुरुआत की. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन मूवी ने 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तापसी पन्नू की ये फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है. अस्सी को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कनी कुसरुति, रेवती, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब भी अहम किरदार में हैं.

सिद्धांत चतुर्वेदी ने कही ये बात

हाल ही में ईटीवी भारत को दिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी इनसिक्योरिटी को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “मेरे अंदर बहुत सारी झिझक और हीन भावना थी. बचपन में मेरे घुंघराले बालों की वजह से बच्चे मुझे चिढ़ाते थे. वे मुझे ‘मैगी नूडल्स’ कहते थे. मेरी छोटी आंखों को लेकर भी मजाक उड़ाया जाता था और कुछ बच्चे मुझे नेपाली कहकर बुलाते थे. मेरी अंग्रेजी भी उतनी अच्छी नहीं थी. घर पर मैं भोजपुरी बोलता था और कभी-कभी इस बात पर भी लोग मेरा मजाक बनाते थे. इन सब बातों का मेरे आत्मविश्वास पर बुरा असर पड़ा. क्लास में जब मुझे जवाब आता था, तब भी मैं हाथ नहीं उठाता था. मुझे लोगों से बात करने में शर्म आती थी. अगर कोई मेरे साथ गलत व्यवहार करता, तो मैं विरोध भी नहीं करता था. लेकिन धीरे-धीरे मैंने खुद को स्वीकार करना शुरू किया. आज वही घुंघराले बाल और छोटी आंखें मेरी पहचान बन गए हैं. मुझे समझ आया कि अलग होना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत है.

यह भी पढ़ें- Assi: ओपनिंग डे पर कैसी रहेगी ‘अस्सी’ की शुरुआत, क्या चलेगा तापसी का जादू?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >