Tere Ishk Mein Records: चमकी ‘तेरे इश्क में’, बनी साल 2025 की 5वीं बड़ी रोमांटिक फिल्म, वरुण- सिद्धार्थ की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Tere Ishk Mein Box Office Records: लेटेस्ट फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को बॉक्स ऑफिस पर पॉजिटिव फीडबैक मिल रहा है. फिल्म ने चार दिन में 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अब फिल्म ने वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Tere Ishk Mein Box Office Records: धनुष और कृति सेनन की लेटेस्ट फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बना ली है. फिल्म लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही. यह रोमांटिक ड्रामा जुनून और प्यार के इमोशनल जर्नी को दिखाती है. फिल्म ने भारत में तीन दिन में ही 50 करोड़ का आंकड़ा क्रास कर लिया है. यह फिल्म डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ धनुष की तीसरी फिल्म है. इससे पहले दोनो ने साथ में रांझणा और अतरंगी रे में काम किया था. चलिए आपको बताते हैं कि ‘तेरे इश्क में’ ने क्या रिकॉर्ड बनाया.

‘तेरे इश्क में’ ने इन 3 फिल्मों के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के पहले सोमवार को करीब 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. sacnilk के अनुसार, फिल्म ने चार दिनों में टोटल कमाई 60.25 करोड़ रुपये की कर ली है. हालांकि फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है, फिर भी इसने इस साल रिलीज हुई तीन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी.

  • परम सुंदरी- 54.85 करोड़ रुपये
  • मेट्रो इन दिनों- 56.3 करोड़ रुपये
  • सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी- 57.48 करोड़ रुपये

2025 की टॉप 10 बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों में ‘तेरे इश्क में’ ने बनाई अपनी जगह

फिल्म का नामकमाई (इंडिया नेट कलेक्शन)
सैयारा337.69 करोड़ रुपये
दे दे प्यार दे 286.80 करोड़ रुपये
एक दीवाने की दीवानियत85.78 करोड़ रुपये
भूल चूक माफ74.81 करोड़ रुपये
तेरे इश्क में59.16 करोड़ रुपये
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी57.48 करोड़ रुपये
मेट्रो इन दिनों56.3 करोड़ रुपये
परम सुंदरी54.85 करोड़ रुपये
धड़क 224.24 करोड़ रुपये
मेरे हस्बैंड की बीवी12.25 करोड़ रुपये

धनुष और कृति सेनन की तसवीरें

धनुष ने कृति सेनन के साथ कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की थी. तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, शंकर और मुक्ति अब तुम्हारे हैं..उनकी मासूमियत, उनका प्यार, उनका दर्द, उनकी चाहत, उनका गुस्सा, उनके बेचैन दिल.. यह सब और भी बहुत कुछ.

यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein Box Office Records: ओपनिंग वीकेंड पर ‘तेरे इश्क में’ की तूफानी कमाई, इन 28 फिल्मों को चटाई धूल, झटके में तोड़ा रिकॉर्ड






प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >