विराट कोहली और अब्दुल रज्जाक संग अफेयर की अफवाहों पर तमन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं शूट के बाद उनसे कभी नहीं मिली

तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने ब्रेकअप और पुराने लिंकअप को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस फिलहाल सिंगल हैं. हाल ही में उन्होंने विराट कोहली और पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक संग जुड़ी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी. तमन्ना ने साफ किया कि उन्होंने इन दोनों को कभी डेट नहीं किया.

तमन्ना भाटिया हाल ही में अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थी. एक्ट्रेस विजय वर्मा के साथ वह रिलेशनशिप में थी. हालांकि अब दोनों साथ में नहीं है और तमन्ना सिंगल है. एक्ट्रेस का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है. लेकिन सबसे ज्यादा दिलचस्प वह अफवाह थी जिसमें उनका नाम क्रिकेटर विराट कोहली के साथ जुड़ा था. इसके अलावा तमन्ना का नाम पाकिस्तानी खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक से जुड़ा है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि एक्ट्रेस ने उन दोनों को डेट किया है. अब इन अफवाहों पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विराट कोहली संग डेटिंग रुमर्स पर तमन्ना ने किया रिएक्ट

द लल्लनटॉप के साथ एक बातचीत में तमन्ना भाटिया ने विराट कोहली और अब्दुल रज्जाक के साथ अपने डेटिंग रुमर्स को लेकर बात की. तमन्ना ने विराट संग अपने रिश्ते को लेकर कहा, ”मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि मैं उनसे सिर्फ एक बार मिली हूं. मैं शूट के बाद उनसे कभी नहीं मिली. ना मैंने उनसे बात की, ना उनसे मिली हूं. ” बता दें कि तमन्ना और विराट ने साल 2010 में शूट किया था जिसके बाद उनके डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी.

पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक संग शादी के अफवाह पर क्या बोली एक्ट्रेस?

सोशल मीडिया पर एक और अफवाह उड़ी थी जिसमें बताया गया कि तमन्ना भाटिया ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक से सबसे छिपकर शादी कर ली. इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट करते हुए हंसते हुए कहा, “मजाक मजाक में अब्दुल रज्जाक. इंटरनेट बड़ी मजेदार जगह है. हां, इंटरनेट के मुताबिक मेरी अब्दुल रज्जाक से कुछ समय के लिए शादी हुई थी.” एक्ट्रेस ने फिर कैमरे की तरफ देखते हुए हाथ जोड़कर कहा, मुझे माफ कीजिएगा सर. आपके 2-3 बच्चे है. मुझे नहीं पता आपकी लाइफ के बारे में.

यह भी पढ़ें Son of Sardaar 2 Shooting Locations: लंदन की गलियों से पंजाब की मिट्टी तक, जानें कहां-कहां शूट हुई अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >