Suswagatam Khushamadeed Teaser: नफरत की दीवार तोड़ने आ रहे हैं पुलकित-इसाबेल कैफ, शाहरुख की ‘DDLJ’ से है कनेक्शन

Suswagatam Khushamadeed Teaser: पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन धीरज कुमार ने किया है. यह फिल्म 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Suswagatam Khushamadeed Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं. वह अपनी पहली फिल्म में पुलकित सम्राट के साथ रोमांस करते नजर आएंगी. पुलकित-इसाबेल कैफ की इस अपकमिंग फिल्म का टाइटल ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ है. बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें आपको शाहरुख खान की फिल्म ‘DDLJ’ का आईकॉनिक मोमेंट नजर आएगा.

सुस्वागतम खुशामदीद का टीजर रिलीज

पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की रोमांटिक फिल्म का फर्स्ट लुक साल 2021 में रिलीज हुआ था. अब उसका टीजर भी सामने आ गया है. पुलकित ने अपनी इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा कि, “बहुत आभार के साथ, #सुस्वागतमखुशामदीद का टीजर पेश कर रहा हूं! अमन और नूर एक प्रेम कहानी से कहीं बढ़कर है. ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा. 22 नवंबर को आपके नजदीकी थिएटर में फ़िल्म रिलीज होगी.

Also Read: Race 4: देवरा के बाद ‘रेस 4’ में Saif Ali Khan की वापसी कंफर्म, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने लगाई मुहर

Also Read: Ranveer Singh: आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर में 19 साल की एक्ट्रेस संग इश्क लड़ाएंगे एक्टर, मेकर्स पर आग बबूला हुए फैंस

कैसा है टीजर?

सुस्वागतम खुशामदीद के टीजर की शुरुआत में पुलकित सम्राट दूल्हे के गेटअप में नजर आए हैं और इसाबेल कैफ दुल्हन के गेटअप में दिखी हैं. पुलकित इसाबेल को ट्रेन पे चढ़कर आगे हाथ बढ़ाते हैं और फिर इसाबेल भाग कर आकार ट्रेन पर चढ़ जाती है. फिर दोनो एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं. इस सीन को देखकर आपको शाहरुख और काजोल के डीडीएलजे फिल्म का आईकॉनिक मोमेंट याद आ जायेगा.

फिल्म के बारे में

सुस्वागतम खुशामदीद फिल्म में पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ के अलावा साहिल वेद, प्रियंका सिंह और मनु ऋषि चड्ढा जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन धीरज कुमार ने किया है. यह रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >