Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण-जान्हवी की फिल्म ने सुस्त शुरुआत के बाद भी बनाया रिकॉर्ड, एक-दो नहीं, 16 मूवीज की ओपनिंग को छोड़ा पीछे

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ने पहले दिन सुस्त शुरुआत की. इसके बावजूद इस रोमांटिक-कॉमेडी ने 16 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री ली है. शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. हालांकि इसे ऋषभ शेट्टी स्टारर ‘कंतारा: चैप्टर 1’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिस कारण उम्मीदों के मुकाबले फिल्म की शुरुआत धीमी रही. हालांकि, बावजूद इसके इसने कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है. जानें पूरी रिपोर्ट.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी डे 1 कलेक्शन

Sacnilk report

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन दोपहर 2 बजे तक 2.61 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. भले ही यह आंकड़ा कंतारा की ओपनिंग से कम है, लेकिन शाम तक इसमें बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.

इन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को किया चकनाचूर

कम शुरुआत के बावजूद, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

  • महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़
  • द बंगाल फाइल्स- 1.85 करोड़ रुपये
  • निकिता रॉय- 22 लाख
  • आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख
  • केसरी वीर- 25 लाख रुपये
  • कंपकंपी- 26 लाख रुपये
  • द भूतनी- 1.19 करोड़
  • फुले- 15 लाख रुपये
  • ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़
  • क्रेजी- 1.10 करोड़
  • सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख
  • मिराई (हिंदी) -1.75 करोड़ रुपये
  • मेरे हसबैंड की बीवी-1.75 करोड़
  • लवयापा- 1.25 करोड़
  • आजाद- 1.50 करोड़
  • फतेह- 2.61 करोड़

अगर फिल्म की रफ्तार बढ़ती है तो यह शाम तक धड़क 2, बैडएस रवि कुमार और इमरजेंसी को भी पीछे कर देगी.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: पहले दिन कौन अव्वल और कौन फिसड्डी, रिपोर्ट्स में खुली पोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >