Sunny Deol: ढाई किलो हाथ वाले सनी का इस शख्स के लिए छलका दर्द, कहा- आज जो कुछ भी हूं… जानकर आपकी आंखें भर आएंगी

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ने शानदार कलेक्शन कर उनके फैंस को खुश कर दिया है. अब वह अपनी अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच उन्होंने एक शख्स के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जानिए उन्होंने क्या लिखा.

बॉलीवुड स्टार सनी देओल का क्रेज दर्शकों के बीच खत्म नहीं हुआ है और ये बात उनकी लेटेस्ट रिलीज मूवी जाट ने दिखा दिया. फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया और अच्छा प्रदर्शन किया. अब एक्टर अपनी अगली फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में है. इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, वरुण धवन जैसे स्टार्स नजर आएंगे. इस बीच फादर्स डे के मौके पर गदर एक्टर ने अपने पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के नाम इमोशनल पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या लिखा.

धर्मेंद्र के नाम सनी देओल ने लिखा भावुक पोस्ट

अपने पिता धर्मेंद्र के साथ सनी देओल ने दो तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हैप्पी फादर्स डे, पापा. आपकी ताकत, आपका प्यार और आपकी सीख ने मुझे आज जो कुछ भी हूं, वह बनाया है. आपका बेटा होने पर मुझे गर्व है. हमेशा आपकी राह पर चलने की कोशिश करता हूं.आपसे हमेशा प्यार करता रहूंगा. पहली फोटो में दोनों एक्टर्स साथ में बैठे दिख रहे हैं और दूसरी तसवीर में सनी के बचपन की है. इस फोटो में धर्मेंद्र उनपर प्यार लुटाते दिख रहे हैं.

बॉर्डर 2 को लेकर सामने आया ये अपडेट

बॉर्डर 2 की कमान डायरेक्टर अनुराग सिंह ने संभाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और सोनम बाजवा दिखेंगे. कहा जा रहा है कि हाउसफुल फेम सोनम, दिलजीत के साथ रोमांस करेंगी. सनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म की शूटिंग 2-3 महीने में कंप्लीट हो जाएगी. बताया जा रहा है कि फिल्म अगले साल थिएटर्स में आएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >