Sunny deol और ऐश्वर्या राय की फिल्म, जो कभी नहीं हो पाई रिलीज, शॉकिंग है वजह

Sunny deol Film Not Released: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं, जिनकी शूटिंग तो होती है, लेकिन थियेटर्स तक नहीं पहुंच पाती. ऐसा ही कुछ सनी देओल की इंडियन के साथ हुआ. फिल्म की शूटिंग तो हुई, लेकिन ये कभी रिलीज नहीं हो पाई.

Sunny deol Film Not Released: सनी देओल ने गदर 2 में अमीषा पटेल के साथ अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही. अब, अभिनेता की कुछ फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें जट्ट और लाहौर: 1947 शामिल हैं. आज हम आपको सनी पाजी की उस फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसकी शूटिंग तो शुरू हुई थी, लेकिन थियेटर्स में कभी रिलीज नहीं हो सकी. इस मूवी में एंग्रीमैन के साथ ऐश्वर्या राय की जोड़ी बनी थी.

सनी देओल की वो फिल्म, जो कभी नहीं हो सकती रिलीज

डिब्बाबंद हुई फिल्म का नाम इंडियन है. इस मूवी को सनी देओल ने 25 साल पहले साइन किया था. इसी से ऐश्वर्या राय बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली थी. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो ये उस वक्त की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी. सनी और ऐश्वर्या ने फिल्म का एक गाना भी शूट किया था, जिसमें करीब 1.75 करोड़ खर्च हो चुके थे. लेकिन बाद में किसी वजह से मूवी को पूरा नहीं किया जा सका.

सनी देओल की फिल्म इंडियन क्यों हुई डिब्बाबंद

शो आप की अदालत में सनी देओल ने कहा, ”मैं खुद फिल्म इंडियन बना रहा था. ऐश्वर्या इस फिल्म का हिस्सा थीं और यह उनका यह डेब्यू प्रोजेक्ट भी था. हमने गाने शूट कर लिए थे, लेकिन फिर बजट संबंधी दिक्कतें आ गई और ये डिब्बाबंद हो गई.” वर्कफ्रंट की बात करें तो गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद सनी पाजी लाहौर 1947, बॉर्डर 2 जैसी मूवीज का हिस्सा हैं.

Also Read- लाहौर 1947 नहीं बल्कि इस एक्शन फिल्म से Sunny Deol थियेटर्स में देंगे दस्तक, जान लें रिलीज डेट

Also Read- Gadar 2: सनी देओल नहीं बल्कि इस शख्स के हाथों होना था विलेन का खात्मा, लास्ट मिनट पर क्लाइमेक्स में हुई थी हेरफेर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >