Sunjay Kapur की मौत पर करीबी दोस्त ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उसकी शादी प्रिया से…

Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से हुई. इस बीच अब उनकी करीबी दोस्त कल्याणी साहा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है. इसमें उन्होंने संजय की करेंट पत्नी प्रिया सचदेवा का भी जिक्र किया है.

Kalyani Saha on Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर ने 12 जून को इंग्लैंड में अंतिम सांस ली. 53 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहने वाले संजय की मौत पोलो खेलते वक्त मुंह में गई मधुमक्खी की वजह से हुए उलझन और फिर आए हार्ट अटैक के चलते हुई. अब इस दुखद खबर ने पूरी इंडस्ट्री सदमे में हैं. इस बीच उनकी करीबी दोस्त कल्याणी साहा ने इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें उन्होंने संजय की पत्नी प्रिय सचदेवा का भी जिक्र किया है. ऐसे में आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

संजय की मौत पर सालों पुरानी दोस्त ने क्या कहा?

एक्ट्रेस कल्याणी साहा नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स’ में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में संजय कपूर की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “संजय और मेरी दोस्ती सालों पुरानी है. उसे मेरा सोशल मीडिया पर बार बार पोस्ट करना अच्छा नहीं लगता था. संजय ने जो भी काम किया, उसके प्रति उसकी लगन और जुनून देखने लायक होता था. उसे जो भी काम करना था, उसमें बेस्ट होना था. चाहे वो पोलो हो या अपने पिता के बिजनेस की बागडोर संभालना.’

‘उसकी शादी प्रिया से हुई…’

एक्ट्रेस ने आगे संजय की पत्नी का जिक्र करते हुए लिखा, “उसकी शादी प्रिया से हुई, जो एक बुद्धिमान महिला है. वो उसकी हर राय मानता था. अपने हर भाषण के दूसरे वाक्य में वो प्रिया का नाम लिया करता था. क्योंकि उसकी प्राथमिकता उसकी पत्नी और बच्चे थे. उसने मुझे बताया था कि वो अजारियस के लिए सबसे योग्य पिता बनना चाहता है और उसे कम से कम 100 साल जीना था.”

यह भी पढ़े: Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सौंदर्या शर्मा ने ‘लाल’ परी फेम पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे नई पहचान…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >