Sunil Pal: क्या कॉमेडियन सुनील पाल ने पब्लिसिटी के लिए खुद ही कराई अपनी किडनैपिंग? ये रहा पूरा सच

Sunil Pal: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल को लेकर कई समय से यह अटकलें तेज थे कि कॉमेडियन ने पब्लिसिटी पाने के लिए अपनी किडनेपिंग कराई. अब इस मामले पर सुनील पाल ने चुप्पी तोड़ते हुए एक बयान जारी किया है. आइये बताते हैं पूरा मामला.

Sunil Pal: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल इन दिनों अपनी किडनैपिंग की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं. सुनील पाल ने कुछ दिनों पहले मीडिया से अपहरण पर बात की थी, जिसके बाद उनका एक ऑडियो भी सामने आया. इससे सुनने के बाद लोग यह अटकलें लगाने लगे कि कॉमेडियन की किडनैपिंग के पीछे उनका खुद का हाथ हैं और यह सब वह पब्लिसिटी पाने के लिए कर रहे थे. अब इन सभी अटकलों पर सुनील पाल ने चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि उन्होंने उस ऑडियो में जो कुछ भी कहा है वह किडनैपर्स की धमकी की वजह से था. आइये बताते हैं आखिर उस ऑडियो में ऐसा था क्या.

सुनील पाल का वायरल ऑडियो

सुनील पाल के वायरल ऑडियो में एक आदमी कहता है कि ‘हमने वही किया जो आपने कहा था, लेकिन आप सही नहीं कर रहे.’ इसपर सुनील पाल कहते हैं, मैंने कुछ नहीं किया. मीडिया मेरे पीछे पड़ी थी तो मैंने कुछ कह दिया होगा. मैंने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई.’

सुनील पाल ने खुद कराई अपनी किडनैपिंग?

सुनील पाल की बात को बीच ही में काटते हुए वह आदमी कहता है कि ‘क्या आपन पहले से अपनी पत्नी को नहीं बताया था? उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई.’ इसके जवाब में सुनील कहते हैं, ‘कोई कंप्लेंट नहीं हुई है. मीडिया और साइबर क्राइम वालों ने खुद खोज निकला. खुद को बचाओ और मिलने के बारे में दोबारा बात मत करना.’ अब इस ऑडियो के लीक होने के बाद सुनील पाल ने एक बयान जारी करते हुए सफाई दी है.

सुनील पाल का बयान

सुनील पाल ने मामले पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि ‘उनके पास मेरी साडी डिटेल्स थीं और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे. तो उन्होंने जो कहा मैंने बोल दिया.’

Also Read: Sunil Pal: किडनैप नहीं हुए हैं सुनील पाल, पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोली- वह घर जल्द…

Also Read: Sunil Pal Missing: शो के बाद लापता हुए कॉमेडियन सुनील पाल, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >