सुहाना खान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, पिता शाहरुख खान के साथ करेंगी काम, सामने आया ये अपडेट

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. हाल ही में उनकी फिल्म द आर्चीज का ट्रेलर जारी किया गया था. अब एक रिपोर्ट के मुताबिक सुहाना के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है.

शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी खास है. किंग खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था. इस साल शाहरुख की दो फिल्में पाइप लाइन में है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है. उनकी अगली दो फिल्में जवान और डंकी की शूटिंग चल रही है. इसके अलावा एक्टर की बेटी सुहाना खान भी बॉलीवुड में द आर्चीज से डेब्यू करने जा रही है. अब खबर है कि किंग खान और सुहाना एक साथ एक ही प्रोजेक्ट में नजर आएंगे.

सुहाना खान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. हाल ही में उनकी फिल्म द आर्चीज का ट्रेलर जारी किया गया था. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सुहाना के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. उनकी पहली फिल्म द आर्चीज एक ओटीटी रिलीज होगी और उनकी बड़ी स्क्रीन रिलीज उनके पिता शाहरुख खान के साथ होगी. हालांकि इस फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है. शाहरुख अपने ‘पठान’ निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण करेंगे. इसका निर्माण उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के तहत किया जाएगा.

सुहाना की पढ़ाई

सुहाना खान ने 2022 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स से अभिनय में डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि ली है. स्टारकिड ने कुछ साल पहले जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स फिल्म द आर्चीज़ साइन की थी और फिल्म जल्द ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आएगी. फिल्म का ट्रेलर पिछले हफ्ते ब्राजील में नेटफ्लिक्स के इवेंट टुडम में लॉन्च किया गया था. एक्टर बनने से पहले ही सुहाना के पास ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर्स की भरमार है.

Also Read: अजय देवगन को ऑफर हुई थी हॉलीवुड फिल्म Titanic? एक्टर ने इस वजह से ठुकराई थी फिल्म, जानें पूरा किस्सा

फैन के सवाल का शाहरुख खान ने दिया जवाब

हाल ही में ट्विटर पर ‘आस्क एसआरके’ सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा “सर छैय्यां छैय्यां मंत्रों ने अमेरिका में मोदी जी का स्वागत किया… आप इस बारे में क्या कहना चाहते हैं?” इसका जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, “काश मैं इस पर डांस करने के लिए वहां होता… लेकिन मुझे लगता है कि वे ट्रेन को अंदर नहीं जाने देंगे??!!!”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >