Stree 2 की जबरदस्त सफलता पर श्रद्धा कपूर से जुड़े इस खास शख्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह हमेशा…

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर खूब सारे नोट छाप रही है और कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. मूवी की जबरदस्त सफलता पर अबतक कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है. अब श्रद्धा कपूर से जुड़े इस खास शख्स ने रिएक्ट किया है.

Stree 2: अमर कौशिक द्वारा निर्देशित स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. फिल्म ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और जमकर कमाई की. सरकटे का आतंक लोगों को डराने में कामयाब रही. श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना स्टारर मूवी की सफलता से मेकर्स काफी खुश है. स्त्री 2, स्त्री का सीक्वल है, जो छह साल पहले रिलीज हुई थी. अब मूवी की सक्सेस पर श्रद्धा के पिता और एक्टर शक्ति कपूर ने रिएक्ट किया.

स्त्री 2 की सफलता पर एक्टर शक्ति कपूर ने क्या कहा

एक्टर शक्ति कपूर ने द टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा, “मैं एक प्रतिभाशाली बेटी का प्राउड फादर हूं. मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं. वह हमेशा शाइन करती है और मैं ये हमेशा प्रार्थना करता हूं. ये बहुत अच्छा है कि उसे कमर्शियल सक्सेस मिल रही है. वह अच्छा कर रही है.”

क्या शक्ति कपूर को उम्मीद थी कि स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी हिट होगी

शक्ति कपूर ने कहा, ”मुझे लगा फिल्म स्त्री 2, 200 करोड़ के करीब कमाएगी, लेकिन मूवी ने 600 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में भार कर लिया है. ये अमेजिंग है. सभी का अभिनय बहुत अच्छा है और राजकुमार राव की एक्टिंग बहुत जबरदस्त है.”

राजकुमार राव की अगली फिल्म कौन सी है

राजकुमार राव की अपकमिंग मूवी मालिक है, जिसका पोस्टर उनके 40वें जन्मदिन पर जारी कर दिया गया है. पोस्टर पर टैगलाइन लिखा हुआ है, “पैदा नहीं हुए तो क्या, मालिक बन तो सकते हैं.” पोस्टर में एक्टर हाथ में बंदूक लिए दिख रहे हैं. उनका गंभीर अंदाज देखने लायक है. इसके साथ कैप्शन में लिखा हुआ है, ”मालिक की दुनिया में आपका स्वागत है. शूटिंग शुरू हो चुकी है. जल्दी ही मुलाकात होगी!”

Also Read- Stree 2: करण जौहर ने फिल्म की मेगा ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पिछले कुछ सालों से…

Also Read- Stree 2 Box Office Collection: सरकटे के आतंक ने बॉक्स ऑफिस पर लायी सुनामी, ‘गदर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साल की बड़ी ओपनर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >