Stree 2: करण जौहर ने फिल्म की मेगा ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पिछले कुछ सालों से…

करण जौहर ने स्त्री 2 की सफलता पर एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर लिखा. करण ने साथ ही फिल्म की पूरी टीम और क्रू को बधाई दी. फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है. सरकटे भूत का आतंक दर्शकों को डराने के साथ-साथ खूब हंसा भी रहा है. फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है और हर तरफ दर्शक से लेकर सेलेब्स इसके बारे में बात कर रहे हैं. हाल ही में कंगना ने फिल्म और डायरेक्टर अमर कौशिक की तारीफ की थी. अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने दिल खोलकर मूवी की तारीफ की और एक लंबा सा नोट भी लिखा.

स्त्री 2 की सफलता पर करण जौहर ने कही ये बात

करण जौहर ने स्त्री 2 की मेगा सक्सेस को लेकर फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. उन्होंने इसके साथ लिखा, “स्त्री 2 की जबरदस्त मेगा ब्लॉकबस्टर सफलता सिर्फ मैडॉक फिल्म के लिए जश्न नहीं है, बल्कि इसे हिंदी सिनेमा और इंडियन मेनस्ट्रीम सिनेमा के जश्न के रूप में देखना चाहिए. पिछले कुछ सालों से हिंदी सिनेमा बॉक्स ऑफिस पर चुनौतियों से निपटने की कोशिश कर रहा. स्त्री 2 की मेगा सक्सेस ने स्टोरी टेलिंग और जमीनी विषय-वस्तु की ताकत मजबूत किया है. साथ ही यह भी पुख्ता किया कि विश्वास, साहस और कॉन्सेप्ट पर ध्यान देने से इसका फायदा टिकट खिड़की को भरपूर मिलेगा.

Also Read- Stree 2 Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवंडर, चुटकी में कमा लिए इतने करोड़

Also Read- Stree 2 Box Office Collection: सरकटे के आतंक ने बॉक्स ऑफिस पर लायी सुनामी, ‘गदर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साल की बड़ी ओपनर

Also Read- Box Office Collection: ‘स्त्री 2’ ने बिगाड़ डाला ‘खेल-खेल में’ का पूरा खेल, ‘वेदा’ का हुआ बुरा हाल, सिर्फ खाते में आए इतने करोड़

करण जौहर ने स्त्री 2 की पूरी टीम को दी बधाई

करण जौहर ने आगे लिखा, स्त्री 2 की सफलता इस बात की पुष्टि करता है फिल्में कंटेंट क्रिएटर के बारे में होती है. साथ ही उन्होंने लिखा, हिंदी सिनेमा स्त्री 2 को आज सेलिब्रेट कर रहा है और एक प्रोड्यूसर और स्टोरीटेलर के रूप में मैं इससे इंस्पायर हूं. पूरी टीम और क्रू को बधाई. उन्होंने श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशाक्ति खुराना को टैग भी किया है. बता दें कि पांच दिन में ही फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अबतक फिल्म की टोटल कमाई 228.45 करोड़ रुपये हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >