Box Office Collection: ‘स्त्री 2’ ने बिगाड़ डाला ‘खेल-खेल में’ का पूरा खेल, ‘वेदा’ का हुआ बुरा हाल, सिर्फ खाते में आए इतने करोड़

15 अगस्त को ‘स्त्री 2’ के साथ-साथ ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ रिलीज हुई. हालांकि ‘स्त्री 2’ ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म को कमाई के मामले में मात दे दी. आपको बताते हैं तीनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में.

Box Office Collection Day 1: सिने प्रेमियों के लिए 15 अगस्त का दिन बेहद खास रहा. बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’, जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और अक्षय कुमार-तापसी पन्नू, फरदीन खान, एमी विर्क स्टारर मूवी ने ‘खेल खेल में’ रिलीज हुई. हालांकि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों मूवी को काफी पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा ही इसने सलमान खान की टाइगर 3, सनी देओल की गदर 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला. वहीं, वेदा और खेल-खेल में ने कितनी कमाई की, आपको बताते हैं.

‘स्त्री 2’ के सामने वेदा का नहीं चला जादू

फिल्म ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे पर जमकर नोट छापे. यहां तक मूवी इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. ऐसे में इसने वेदा और खेल-खेल में को अपने आस-पास भटकने भी नहीं दिया. Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो, स्त्री 2 ने ओपनिंग डे पर 54.35 करोड़ की कमाई की. वहीं, जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ, अभिषेक बनर्जी स्टारर मूवी वेदा ने का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है. Sacnilk की अनुसार, मूनी ने पहले दिन 6.52 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसमें तमन्ना भाटिया ने छोटा सा रोल निभाया है और वो मूवी में जॉन की पत्नी के रोल में दिखी है.

Also Read- Stree 2 Box Office Collection: सरकटे के आतंक ने बॉक्स ऑफिस पर लायी सुनामी, ‘गदर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साल की बड़ी ओपनर

Also Read- Stree 2 Movie Review:स्त्री 2 हॉरर कॉमेडी जॉनर की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म ..

खेल-खेल में का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल

वहीं, खेल-खेल में एक मजेदार फिल्म है, जिसमें एक बड़ी स्टार कास्ट ने काम किया है. अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू,फरदीन खान, आदित्य सील एमी विर्क जैसे कलाकारों ने काम किया है. Sacnilk के अनुसार, ओपनिंग डे पर इसने सिर्फ 5 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की कहानी ऐसी है कि ये सारे दोस्त एक गेट टुगेदर के दौरान मिलते हैं, जहां उनके मोबाइल फोन के जरिए कई बड़े राज खुलते हैं. खेल-खेल में अक्षय की इस साल रिलीज हुई तीसरी फिल्म है. सरफिरा और बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >