Stree 2 Box Office Collection Day 7: ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानें हफ्ते भर में हुई कितनी कमाई

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं और किस दिन मूवी ने कितनी कमाई की, आपको हम बताते हैं.

Stree 2 Box Office Collection Day 7: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर धुआधांर कमाई कर रही है. अमर कौशिक द्वारा निर्देशित मूवी हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. ‘स्त्री 2’, ‘स्त्री’ का सीक्वल है, जो साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म हर दिन कमाल कर रही है और उम्मीद है कि ये जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. अभी सिर्फ सात दिन ही हुए है फिल्म ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. चलिए आको बताते हैं अब तक की कितनी कमाई हुई है.

फिल्म ‘स्त्री 2’ में किस-किस कलाकारों ने काम किया है?

फिल्म ‘स्त्री 2’ श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने अहम किरदार निभाया है. इसमें अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने कैमियो रोल प्ले किया है.

फिल्म ‘स्त्री 2’ ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

Sacnilk.com के अनुसार, ‘स्त्री 2’ ने सातवें दिन 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अबतक टोटल कमाई मूवी ने करीब 275.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जल्द ही फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.

‘स्त्री 2’ ने किस दिन कितनी कमाई की?

‘स्त्री 2’ ने प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये, पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 31.4 करोड़, तीसरे दिन 43.85 करोड़ रुपये, चौथे दिन 55.9 करोड़, पांचवें दिन 38.1 करोड़, छठे दिन 25.8 और सातवें दिन 20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

क्या ‘स्त्री 2’ ने फिल्म फाइटर के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया?

स्त्री 2‘ ने फिल्म फाइटर के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 254.83 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘स्त्री 2’ ने सिर्फ सात दिन में ही 275.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

Also Read- Stree 2: करण जौहर ने फिल्म की मेगा ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पिछले कुछ सालों से…

Also Read- Stree 2 Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवंडर, चुटकी में कमा लिए इतने करोड़

Also Read- Stree 2 Box Office Collection: सरकटे के आतंक ने बॉक्स ऑफिस पर लायी सुनामी, ‘गदर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साल की बड़ी ओपनर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >