शादी से पहले जहीर इकबाल की फैमिली संग वक्त बिताते दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, फैंस बोले- सास-ससुर का पूरा ख्याल रखा जा रहा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. अब ये कन्फर्म हो गया है कि 23 जून को सोनाक्षी और जहीर शादी कर रहे हैं. अब एक्ट्रेस जहीर के परिवार संग दिखी.

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का एक ऑडियो इनवाइट वायरल हुआ था. वीडियो में कपल अपने दोस्त और फैमिली को 23 जून, 2024 को अपनी शादी के लिए इनवाइट करते दिखे. उनकी शादी को पूनम ढिल्लों और यो यो हनी सिंह ने कन्फर्म कर दिया है. अब फैंस को 23 जून का इंतजार है. जहीर के माता-पिता संग एक्ट्रेस नजर आई. अपने होने वाले सास-ससुर के साथ वो वक्त बिताते दिखी. उनकी तसवीर सामने आई है.

सोनाक्षी सिन्हा बिता रही जहीर इकबाल के परिवार संग वक्त
जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा दुल्हन बनने वाली हैं. इस बीच सोनाक्षी ने संडे का दिन अपने होने वाले ससुराल वालों के साथ बिताया. जहीर इकबाल की बहन ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक तसवीर लगाई, जिसमें एक्ट्रेस नजर आ रही है. इस फोटो में एक्टर का पूरा परिवार दिख रहा है और सबके चेहरे पर एक मुस्कान दिख रही है. फोटो में जहीर, उनके माता-पिता और बहन दिख रही है. तसवीर देखकर लग रहा कि एक्ट्रेस का जहीर के परिवार वालों के साथ अच्छा बॉन्ड है. इस पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने कमेंट में लिखा, सास-ससुर का पूरा ख्याल रखा जा रहा.

Sonakshi-Zaheer Wedding: फाइनली, जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा कर रही शादी, लीक हुआ ऑडियो इनवाइट, खास अंदाज में भेजा मैसेज

क्या सच में जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा कर रही शादी, शत्रुघ्न सिन्हा बोले- आज कल के बच्चे मां-बाप से पूछते नहीं…

सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक आउटफिट में लगाया ग्लैमर का तड़का, फैंस बोले- कजरा मोहब्बत वाला…

हनी सिंह ने सोनाक्षी सिन्हा के लिए लिखा था खास मैसेज
हाल ही में हनी सिंह ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की कंफर्म किया था. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “मैं ग्लोरी के पहले गाने की शूटिंग के लिए लंदन जा रहा हूं. लेकिन मैं यह श्योर करूंगा कि मैं अपनी सबसे अच्छी दोस्त सोनाक्षी की शादी में शामिल होऊं. साथ ही हनी सिंह ने कहा कि, मेरे करियर में सोना ने एक बड़ा सपोर्ट किया है और उन्होंने मेरी लाइफ में कई बार हेल्प की है. पावर कपल सोना और जहीर को शुभकामनाएं!! भोलेनाथ उन पर कृपा करें.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >