Son of Sardaar 2 Teaser: सन ऑफ सरदार 2 का टीजर देख हो जाएंगे लोट-पोट, इस बार पंजाब नहीं इस देश में धमाल मचाएंगे अजय देवगन

Son of Sardaar 2 Teaser: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है. अजय ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें स्टार कास्ट नजर आई. फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया.

Son of Sardaar 2 Teaser: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म सन ऑफ सरदार 2 है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म का पोस्टर अजय ने शेयर किया था, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट दिखी थी. 25 जुलाई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मूवी में मृणाल ठाकुर और नीरू बाजवा अहम किरदार में दिखेंगी. इसके अलावा फिल्म का टीजर में रवि किशन, संजय मिश्रा, चंकी पांडे, दीपक डोबरियाल, कुबरा सैत, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर हैं. इसके अलावा मूवी में दिवंगत एक्टर मुकुल देव भी हैं. इस बीच फिल्म का टीजर सामने आ गया है.

सन ऑफ सरदार 2 का टीजर

सन ऑफ सरदार 2 का टीजर जारी करते हुए अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, सरदार की एंट्री का काउंटडाउन आज से शुरू. सरदार एंड कंपनी के पागलपन में आपका स्वागत है. टीजर काफी जबरदस्त है और मजेदार भी है. वहीं, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो सन ऑफ सरदार 2 का टीजर काजोल की आने वाली फिल्म मां के साथ दिखाया जाएगा. यानी फिल्म का टीजर कल 27 जून को फिल्म मां के रिलीज होने के बाद दर्शक सिनेमाघरों में देख पाएंगे. सन ऑफ सरदार 2 और मां का निर्माण देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने किया है. मां में रोनित बोस और इंद्रनील सेनगुप्ता भी अहम किरदार में हैं. ये एक हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है.

सन ऑफ सरदार 2 के बारे में

साल 2012 में सन ऑफ सरदार थिएटर्स में रिलीज हुई थी, जिसमें अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य किरदार निभाया था. अब इसका दूसरा पार्ट 25 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगा. सन ऑफ सरदार 2 के साथ पहले जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की परम सुंदरी भी रिलीज होने वाली थी. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परम सुंदरी के मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया. ये एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है जिसका पोस्टर जारी हो चुका है. कहा जा रहा है कि ये फिल्म अगस्त के अंत तक रिलीज हो सकती है.

यह भी पढ़ें– Kannappa First Review: अक्षय कुमार की फिल्म ‘कन्नप्पा’ का पहला रिव्यू आया सामने, क्लाइमेक्स की हो रही तारीफ, जानें कितने मिले स्टार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >