Son Of Sardaar 2: मृणाल ठाकुर ने फिल्म के फेक निगेटिव रिव्यूज पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा दिल टूट जाता है

Son Of Sardaar 2: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की सन ऑफ सरदार 2 रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला/ बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला सैयारा और धड़क 2 से है, जिसमें धड़क 2 पीछे नजर आ रही है. इस बीच मृणाल को फिल्म के कुछ फेक रिव्यूज मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई.

Son Of Sardaar 2: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 रिलीज हो चुकी है और फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा. फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे की सैयारा और तृप्ति डिमरी की धड़क 2 से हो रही. हालांकि धड़क 2 तो सन ऑफ सरदार 2 से काफी पीछे है. फिल्म को लेकर दर्शक और समीक्षक ने काफी ठंड़ा रिस्पांस दिया. इस बीच एक्ट्रेस के पास फिल्म के कुछ फेक रिव्यूज पहुंचे, जिसके बाद मृणाल ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी.

फेक निगेटिव रिव्यूज पर मृणाल ठाकुर का फूटा गुस्सा

दरअसल, दो अलग-अलग यूट्यूब चैनलों ने सन ऑफ सरदार 2 का रिव्यू अपलोड किया. इस वीडियो में एक ही इंसान दो अलग-अलग आउटफिट में फिल्म की आलोचना करता दिखा. जिसके बाद ऑलवेज बॉलीवुड ने वीडियो पोस्ट कर लिखा कि अगर आपको मूवी पसंद नहीं आई तो आपने इसे दो बार क्यों देखा. ऐसा लग रहा मानो आप जानबूझकर फिल्म के लिए नेगेटिविटी फैलाने के लिए ये रिकॉर्ड किया गया है. इसपर मृणाल ठाकुर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ओएमजी, प्लीज ऐसा मत करो दोस्तों. इससे मेरा दिल टूट जाता है.

मुकुल देव की ये है आखिरी फिल्म

सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन, जस्सी के रोल में, रोशनी वालिया, सबा के रोल में, रवि किशन राजा के रूप में, मृणाल ठाकुर राबिया के रूप में, चंकी पांडे दानिश के रूप में, दीपक डोबरियाल गुल के रूप में दिखे हैं. इसके अलावा मूवी में नीरू बाजवा, कुब्रा सैत, साहिल मेहता, अश्विनी कालसेकर, विंदू दारा सिंह, शरत सक्सेना भी हैं. फिल्म में दिवंगत मुकुल देव भी हैं. मुकुल की ये आखिरी फिल्म है.

सन ऑफ सरदार 2 की कमाई

  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2- 7.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3- 0.11 करोड़


Son of Sardaar 2 Total Collection- 14.86 करोड़

यह भी पढ़ें Son of Sardaar 2 Shooting Locations: लंदन की गलियों से पंजाब की मिट्टी तक, जानें कहां-कहां शूट हुई अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >