Son of Sardaar 2 Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर सांसें गिन रही अजय देवगन की फिल्म, जानें टोटल कलेक्शन

Son of Sardaar 2 Collection Day 12: अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर सांसें गिन रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बहुत बुरा हाल है. मूवी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. 12वें दिन के कलेक्शन का रिपोर्ट आ गया है.

Son of Sardaar 2 Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने सिनेमाघरों में बेहद खराब प्रदर्शन किया. फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन टिकट खिड़की पर मूवी ने मेकर्स को निराश किया. मूवी में अजय के साथ-साथ रवि किशन, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, संजय मिश्रा ने भी काम किया हैं. दमदार कास्ट होने के बाद भी फिल्म दर्शकों को लुभा नहीं पाई. 12वें दिन मूवी ने अपने खाते में कितने रुपये जमा कर लिए, ये आपको बताते हैं.

सन ऑफ सरदार 2 की हालत खराब

sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, सन ऑफ सरदार 2 ने 12वें सिर्फ 0.02 करोड़ रुपये कमाए. शाम तक नंबर्स में थोड़ा इजाफा हो सकता है. अबतक फिल्म ने कुल कमाई 42.89 करोड़ रुपये कर ली है. 14 अगस्त को कुली और वॉर 2 रिलीज हो रही है, जिसके बाद अजय देवगन की फिल्म का गेव ओवर हो जाएगा. दोनों बड़े कास्ट और बड़े बैनर की फिल्में है, जिसका क्रेज अभी से सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है.

सन ऑफ सरदार 2 का टोटल कलेक्शन यहां देखें-

  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2- 7.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3- 9.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 5- 2.76 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 6- 1.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 7- 1.42 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 8- 1.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 9- 4 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 11- 0.87 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 12- 0.02 करोड़

Total Collection- 42.89 करोड़

यह भी पढ़ें- War 2: शाहरुख या सलमान खान नहीं, ये विलेन वॉर 2 में आएगा धांसू अंदाज में नजर, ऋतिक रोशन को देगा कड़ी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >