Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म हिट हुई या फुस्स, कमाई देख लगेगा झटका

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती साबित हो रही है. फिल्म को दर्शकों का ठंडा रिस्पांस मिल रहा है. यही वजह है कि इसने 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया. आइये जानते हैं नौवें दिन यह हिट हुई या फुस्स.

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर स्थिर, लेकिन धीमी कमाई के साथ अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है. कॉमेडी एंटरटेनर ने ‘धड़क 2’ से बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन आठ दिनों के बाद भी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं छू पाई है. मूवी फ्लॉप ही ओर जा रही है और यह बड़ी हिट बनने से कोसों दूर है. आइये जानते हैं 9वें दिन इसने कितने करोड़ की कमाई की.

9वें दिन सन ऑफ सरदार 2 हिट हुई या फुस्स

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सन ऑफ सरदार 2 ने नौवें दिन 0.49 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 34.68 करोड़ हो गया. फिल्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती अगले हफ्ते आएगी जब ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’, 14 अगस्त को रिलीज होगी. इस बड़े बजट की एक्शन ड्रामा के टिकट बिक्री में छाए रहने की उम्मीद है.

जानें सन ऑफ सरदार 2 का नेट कलेक्शन

  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2- 7.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3- 9.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 5- 2.76 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 6- 1.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 7- 1.42 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 8- 1.19 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 9- 0.49 करोड़


Son of Sardaar 2 Total Collection- 34.68 करोड़

‘सन ऑफ सरदार 2’ के बारे में

‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन जस्सी सिंह रंधावा के रूप में वापसी कर रहे हैं. इस बार, जस्सी अपनी अलग हुई पत्नी से सुलह करने स्कॉटलैंड जाता है, लेकिन चीजें प्लानिंग के मुताबिक नहीं होती. वह माफिया के झगड़ों, एक शोरगुल वाली पंजाबी शादी और यहां तक कि एक बंधक संकट में भी फंस जाता है. फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव और अश्विनी कालसेकर भी हैं.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल ने 17 साल बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये ऑनएयर रहेगा, लेकिन…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >