Sky Force Release Date: हैट्रिक फ्लॉप फिल्म��ं का दाग धोने अब इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’, नोट कर लें डेट

Sky Force Release Date: अक्षय कुमार की मच अवेटेड देश भक्ति फिल्म स्काई फोर्स के रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है. फिल्म में अक्षय के साथ सारा अली खान और शिखर पहाड़ियां जैसे कलाकार नजर आएंगे. वहीं, फिल्म का निर्देशन दिनेश विजान कर रहे हैं.

Sky Force Release Date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बीते दिनों लगातार फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं. जिसके बाद दर्शक उनकी आने वाली फिल्मों से काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं. अक्षय कुमार की खेल खेल में थिएटर्स में फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर जमकर ट्रेंड कर रही है. जिससे मालूम पड़ता है कि एक्टर की फिल्में भले बॉक्सऑफिस पर कमाल ना दिखा पाए लेकिन एक्टू के स्टारडम को कोई नहीं गिरा सकता है. इसी बीच अब एक्टू की अगली फिल्म स्काई फोर्स का रिलीज डेट सामने आ गया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. दिनेश विजान की निर्देशित अक्षय की यह फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी आइए उसके बारे में आपको बताते हैं.

कब रिलीज होगी अक्षय कुमार की स्काई फोर्स?

अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं. एक्टर की लगातार फ्लॉप फिल्मों की वजह से मेकर्स ने इसके रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था. जिस पर आप फाइनली अपडेट आ गई है. दरअसल, खिलाड़ी कुमार की यह फिल्म अगले साल 2025 में गणतंत्र दिवस के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सारा अली ख़ान, निमरत कौर और शिखर पहाड़िया जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे.

रिपब्लिक डे पर रिलीज होगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक देशभक्ति फिल्म होने की वजह से इसे रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करना सही रहेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, “निर्देशक दिनेश विजन, अमर कौशिक और टीम को लगता है कि स्काई फोर्स गणतंत्र दिवस के लिए एकदम सही फिल्म है. यह एक्शन, ड्रामा, इमोशन और रोमांच से भरपूर है और सबसे बढ़कर – इसमें देशभक्ति भी भरपूर है. यह पाकिस्तान पर भारत के पहले हवाई हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है और फिल्म ने बहुत अच्छा आकार लिया है.”

Also Read: Jaat First Look: हैंडपंप के बाद अब पंखा उखाड़कर दुश्मनों का खात्मा करेंगे सनी देओल, जाट का धांसू पोस्टर रिलीज

Also Read: Singham Again का पहला गाना जय बजरंगबली सुना आपने, सीता की खोज में निकले अजय देवगन-रणवीर सिंह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >