Sky Force Box Office Day 17: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने 17वें दिन की इतनी कमाई, जानें तीसरे हफ्ते का कलेक्शन

Sky Force Box Office Day 17: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में आई थी और अब इसे रिलीज हुए पूरे 17 दिन हो गए. मूवी ने तीसरे हफ्ते कितनी कमाई कर ली, यहां जानें.

Sky Force Box Office Day 17: अक्षय कुमार और वीर पहारिया की स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अपने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया. स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा क्रास कर लिया है. 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये साल 2025 की पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई. फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुका है और अब फिल्म की कमाई हर घटती जा रही है. चलिए आपको फिल्म की टोटल कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

स्काई फोर्स ने 17वें दिन की इतनी कमाई

संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर की ओर से निर्देशित स्काई फोर्स में अक्षय कुमार विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा के किरदार में नजर आए हैं. वीर पहारिया ने टैबी का रोल निभाया है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, 17वें दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इन दिनों सिनेमाघरों में बैडएस रविकुमार, लवयापा मूवीज सिनेमाघरों में चल रही है. इस वजह से भी स्काई फोर्स की कमाई में गिरावट नजर आई है. अबतक टोटल कलेक्शन मूवी ने 109.80 करोड़ रुपये का हो गया है.

  • स्काई फोर्स कलेक्शन पहला दिन- 12.25 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन दूसरा दिन- 22 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन तीसरा दिन-28 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन चौथा दिन- 7 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन पांचवां दिन- 5.75 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन छठा दिन- 6 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन 7वां दिन- 5.5 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन 8वां दिन- 3 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन 9वां दिन- 5 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन 10वां दिन-5.5 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन 11वां दिन- 1.6 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन 12वां दिन- 1.35 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन 13वां दिन- 1.5 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन 14वां दिन- 1.1 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन 15वां दिन- 0.8 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन 16वां दिन- 1.6 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन 17वां दिन- 1.85 करोड़ रुपये

स्काई फोर्स की कुल कमाई- 109.80 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar: 4 सालों में एक हिट न देने के बाद भी इस मामले में नंबर 1 बने खिलाड़ी कुमार, शाहरुख-अजय को दी मात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >