Sky Force Box Office Day 13: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का 13 दिन में हुआ खेल तमाम, जानिए टोटल कलेक्शन

Sky Force Box Office Collection Day 13: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स को रिलीज हुए 13 दिन हो गए. फिल्म ने अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. हालांकि अब इसकी बॉक्स ऑफिस पर ग्रोथ धीरे हो गई है.

Sky Force Box Office Collection Day 13: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं और अब इसकी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर धीरे हो गई है. मूवी 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर चुकी है और दूसरे वीक में आ चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर स्काई फोर्स की क्लैश शाहिद कपूर की देवा से भी हुई है. तीसरे वीकेंड में टिकट खिड़की पर दो नयी फिल्में रिलीज हो रही है, जिसमें जुनैद खान और खुशी कपूरी की लवयापा और हिमेशा रेशमिया की बैडएस रविकुमार है. ऐसे में कहा जा रहा है कि स्काई फोर्स का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना थोड़ा मुश्किल होगा.

अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने 13वें दिन कितने का कलेक्शन किया

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, स्काई फोर्स ने बुधवार को 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 13 दिनों में अबतक कुल कमाई मूवी ने 104.55 करोड़ रुपये की कर ली है. फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. डे वाइज कमाई का आंकड़ा यहां देखिए-

  • स्काई फोर्स कलेक्शन डे 1- 12.25 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन डे 2- 22 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन डे 3-28 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन डे 4- 7 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन डे 5- 5.75 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन डे 6- 6 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन डे 7- 5.5 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन डे 8- 2.75 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन डे 9- 5 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन डे 10- 5.25 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन डे 11- 1.6 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन डे 12- 1.35 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन डे 13- 1.60 करोड़ रुपये

स्काई फोर्स टोटल कलेक्शन- 104.55 करोड़ रुपये

फिल्म वेलकम टू द जंगल का टीजर

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर चर्चा में है. फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, संजय दत्त, अरशद वारसी, दिशा पटानी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता और कई अन्य कलाकार शामिल हैं. अहमद खान की ओर से फिल्म निर्देशित है और फिरोज नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है. हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जो बेहद मजेदार था.

यह भी पढ़ें-  Sky Force Box Office Day 9: सालों बाद अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, स्काई फोर्स ने 9वें दिन की इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >