Singham Again Box Office collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस किंग, दूसरे दिन छापे इतने नोट

Singham Again Box Office collection Day 2: दिवाली के मौके पर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हुई. मूवी ने ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई की. आइये जानते हैं दूसरे दिन क्या मूवी ने अपना दबदबा बरकरार रखा है या नहीं.

Singham Again Box Office collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के लिए साल 2024 शानदार रहा. शैतान, मैदान और औरों में कहां दम था में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने के बाद एक्टर अब रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. मूवी 1 नवंबर यानी दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. पुलिस एक्शन ड्रामा में अजय 10 साल बाद सुपर कॉप बाजीराव सिंघम के रूप में अपनी भूमिका को दोहरा रहे हैं. ओपनिंग डे पर जहां मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन भी इसका दबदबा जारी रहा.

सिंघम अगेन ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन ने ओपनिंग डे पर 43.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही अजय देवगन को उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर मिल गई. इससे पहले, उनका बेस्ट ओपनिंग डे नंबर सिंघम रिटर्न्स का था, जिसने 2014 में 32.09 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं सैकनिल्क के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई और इसने 41.50 करोड़ का कलेक्शन किया.

सिंघम अगेन में कौन से स्टारकास्ट हैं मौजूद

सिंघम अगेन में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसी शानदार स्टारकास्ट हैं. साथ ही चुलबुल पांडे के रूप में सलमान खान ने कैमियो किया है. उनकी एंट्री पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई.

सिंघम अगेन की टक्कर किस फिल्म के साथ हुई

सिंघम अगेन सुपर-हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. सिंघम 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें काजल अग्रवाल और प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में थे. इसके बाद 2014 में सिंघम रिटर्न्स आई. दोनों प्रोजेक्ट्स बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इस बीच, सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की भूल भुलैया 3 से हुआ. यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड के मौके पर बॉक्स ऑफिस गेम में कौन बाजी मारेगा.

Also Read- Singham Again Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन की दहाड़, ओपनिंग डे पर करेगी ताबड़तोड़ कमाई

Also Read- Singham Again X Review: अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों ने बताया मास्टरपीस, चुलबुल पांडे की दबंगई पर खूब बजी तालियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >