Sikandar: सलमान खान ने सिकंदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म अच्छी हो या बुरी हो वह 100 करोड़…

Sikander: सिकंदर के निर्माताओं ने रविवार को फिल्म सिकंदर का ट्रेलर जारी किया है. फिल्म ईद पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर सलमान ने बड़ा बयान दिया है.

Sikandar: सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर का ट्रेलर एक लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने 23 मार्च को रिलीज कर दिया. ट्रेलर में सलमान का एक्शन अवतार देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. फिल्म जय हो के बाद एक बार फिर भाईजान ‘रॉबिन हुड’ के किरदार में दिखेंगे. ट्रेलर में रश्मिका मंदाना और सलमान की केमेस्ट्री काफी लाजबाव दिख रही है. दूसरी तरफ कटप्पा के रोल से पॉपुलर हुए एक्टर सत्यराज संग सलमान की फाइट भी काफी जबरदस्त है. फिल्म रविवार यानी 31 मार्च को रिलीज हो रही है.

फिल्म सिकंदर के बॉक्स ऑफिस पर क्या बोले सलमान खान

एआर मुरुगादॉस की फिल्म सिकंदर को लेकर काफी समय से बज था और अब दर्शकों को इसे देखने के लिए सिर्फ कुछ दिन का इंतजार करना होगा. एक्टर ने कहा, ”ईद, दीवाली, न्यू ईयर, फेस्टिव, नॉन- फेस्टिव, ये लोगों का प्यार है. फिल्म अच्छी हो या बुरी हो, वह 100 करोड़ तो पार करा ही देते हैं . जिसके बाद सलमान खुद की बातों को करेक्ट करते हुए कहते हैं, 200 करोड़, 100 करोड़ बहुत पहले की बात है.”

रश्मिका मंदाना को लेकर सलमान ने कहा- कल जब इनकी शादी…

सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च में रश्मिका मंदाना संग उनकी एज गैप वाली बात सामने आई तो एक्टर में इसपर कहा कि हीरोइन के पिता को दिक्कत नहीं है. कल जब इनकी शादी हो जाएगी, बच्चे हो जाएंगे और तभी भी काम करेंगे. पति का परमिशन तो मिल जाएगा ना. ”

यह भी पढ़ें– Sikandar First Review: क्या सरकार की रीमेक है ‘सिकंदर’? सलमान खान की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, बताया सीटी मार एंटरटेनर

जानें सिकंदर की कास्ट के बारे में

सिकंदर में रश्मिका मंदाना, सलमान खान के अलावा शरमना जोसी, काजल अग्रवाल, एसजे सूर्या और भी वरुण धवन की भतीजी अंजिनी एस धवन भी अहम किरदार में हैं. एसजे सूर्या फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे. सलमान दो साल बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगे. वह आखिरी बार कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >