Sikandar: ‘सिकंदर’ को लेकर रश्मिका मंदाना ने दिया अपडेट, कहा- सलमान खान जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं…

Sikandar: सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में है. फैंस फिल्म से जुड़ा अपडेट जानना चाहते हैं. साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बताया कि जब वह सेट पर बीमार पड़ गई थी तो एक्टर ने उनका अच्छे से ख्याल रखा था.

Sikandar: सुकुमार की ओर से निर्देशित ‘पुष्पा 2: द रूल’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना मूवी की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. पुष्पा 2 के बाद एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म सिकंदर में दिखेंगी. पहली बार सलमान के साथ रश्मिका के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जब वह सेट पर बीमार पड़ गई थी तो एक्टर ने उनका अच्छे से ख्याल रखा था.

बीमार होने पर सलमान खान रखा रश्मिका मंदाना का ख्याल

इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने बताया, ”ये एक सपने के सच होने जैसा है. वह बहुत स्पेशल पर्सन है और बहुत ही जमीन से जुड़े हुए इंसान है. शूटिंग के वक्त मेरी तबीयत ठीक नहीं थी. जैसे ही उन्हें ये बात पता चली, उन्होंने मुझसे पूछा क्यै मैं ठीक हूं. उन्होंने क्रू को कहा कि मुझे स्वस्थ भोजन, गर्म पानी औऱ सबकुछ लाकर दें. एक्ट्रेस ने कहा, मैं सिकंदर को लेकर काफी उत्साहित हूं. ये मेरे लिए बहुत स्पेशल फिल्म है और मैं इसे दर्शकों के देखने का इंतजार नहीं कर सकती.”

अगले साल ईद पर रिलीज होगी सिकंदर

सलमान खान की सिकंदर अगले स���ल यानी 2025 में ईद पर रिलीज होगी. एक्टर ने फिल्म का अपडेट जून में दिया था. उन्होंने अपने नये लुक के साथ अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की थी. उन्होंने लिखा था, 2025 के ईद पर सिकंदर टीम के साथ आपसे मिलते हैं. कुछ समय पहले ही एक्टर ने हैदराबाद में फिल्म के एक गाने को लेकर शूटिंग की थी. इसमें रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी हैं.

Also Read- Sikandar: सलमान खान संग काम करने पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी सभी बॉलीवुड फिल्मों…

Also Read- Pushpa 2: राम गोपाल वर्मा ने पुष्पा 2 का किया रिव्यू, कहा- अल्लू अर्जुन ने अपने किरदार को ऐसे निभाया…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >