Sikandar OTT Release Date: सिकंदर थियेटर में फ्लॉप, अब ओटीटी पर सलमान खान का राज, जानें कब-कहां देखें फिल्म

Sikandar OTT Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाई थी. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित एक्शन ड्रामा को दर्शकों से नेगेटिव कमेंट्स मिले थे. अब अभी तक आपने भाईजान की मूवी नहीं देखी है, तो अब इसे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

Sikandar OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर एक्शन ड्रामा सिकंदर ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक स्मिता पाटिल, किशोर और जतिन सरना जैसे कलाकार भी हैं. लगभग 200 करोड़ रुपये में बनी सिकंदर ने भारत में 110 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 184 करोड़ रुपये की कमाई की. अब एक्शन ड्रामा ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. आइये जानते हैं आप इसे कहां और कब देख सकते हैं.

सिकंदर इस ओटीटी पर होगी रिलीज

थियेटर रिलीज के करीब दो महीने बाद सिकंदर ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 25 मई यानी रविवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने लगेगी. ऐसे में दर्शक वीकेंड में इस मूवी को फैमिली संग एंजॉय कर सकते हैं. नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”सुना है बहुत लोग सिकंदर का इंतजार कर रहे थे? सिकंदर आ गया है नेटफ्लिक्स पर राज करने… देखें, 25 मई को नेटफ्लिक्स पर.”

एआर मुरुगादॉस के बारे में

सिकंदर का निर्देशन करने वाले एआर मुरुगादॉस ने इससे पहले ‘कैथी’, ‘सरकार’, ‘स्पाइडर’, ‘थुप्पक्की’ और ‘दरबार’ जैसी लोकप्रिय तमिल फिल्मों का निर्देशन किया है. उन्होंने 2008 में ब्लॉकबस्टर गजनी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की. मुरुगादॉस ने इसके बाद दो और हिंदी फिल्में बनाईं, जिसमें ‘हॉलिडे’ और ‘अकीरा’ शामिल है.

सिकंदर के बारे में

सिकंदर का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया है. कहानी एक जोशीले युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भ्रष्टाचार के एक मजबूत नेटवर्क का सामना करता है. कहानी तब आगे बढ़ती है, जब वह अन्याय से ग्रसित देश में आम लोगों के अधिकारों के लिए लड़ता है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बढ़ती पॉपुलैरिटी पर अंजलि भाभी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- टीआरपी या दर्शकों की…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >