Sikandar की नाकामी ने बदली सलमान की फिल्मी किस्मत? कई प्रोजेक्ट्स पर लगा ब्रेक, जानिए कौन-कौन सी फिल्में हुईं बंद

सलमान खान की फिल्म सिकंदर तो बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हो गई. फिल्म की कमाई बहुत कम हुई है और इसे दर्शकों ने नकार दिया. मूवी के पिटते ही सलमान की उन फिल्मों की चर्चा होने लगी जो डिब्बा बंद हो गई है. चलिए आपको पूरी लिस्ट बताते हैं.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सिकंदर इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी. ईद पर रिलीज हुई सिकंदर हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस से भरपूर है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने अच्छा रिस्पांस नहीं दिया और मूवी बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. मूवी 30 मार्च को रिलीज हुई थी और रिलीज के इतने दिन बाद भी मूवी सिर्फ अभी तक 110 करोड़ रुपये ही कमा पाई. मूवी में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी, सत्यराज, काजल अग्रवाल ने काम किया था. आज आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो बंद हो गई.

The Bull

सलमान खान, करण जौहर के साथ फिल्म द बुल में काम करने वाले थे. फिल्म का मुहूर्त भी हो चुका था और इसे विष्णुवर्धन डायरेक्ट कर रहे थे. ये प्रोजेक्ट बीच में रुक गया क्योंकि टीम के बीच क्रिएटिव डिफरेंस आ गए थे. सोशल मीडिया पर ऐसी भी खबर आई थी कि भाईजान चाहते थे कि इस मूवी में उनके बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर को लिया जाएय हालांकि मेकर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट करना चाहते थे. जिसके बाद बात नहीं बनी और फिल्म बंद हो गई.

Inshallah

संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में सलमान खान, आलिया भट्ट के साथ काम करने वाले थे. फैंस ने जब ये खबर सुनी थी तो सब स्क्रीन पर दोनों को देखने के लिए काफी उत्साहित थे. हालांकि ये फिल्म भी डिब्बा बंद हो गई.

Black Tiger

सलमान खान और रेड फिल्म के निर्देशक राज कुमार गुप्ता साथ में एक बायोपिक पर काम करने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ये फिल्म यह फिल्म भारत के सबसे बेहतरीन जासूस माने जाने वाले रविंद्र कौशिक की जिंदगी पर आधारित थी. फिल्म का नाम ब्लैक टाइगर रखा जाना था. हालांकि राज के पास किताब के राइट्स थे, लेकिन बाद में ये राइट्स एक्सपायर हो गए.

A6

साउथ डायरेक्टर एटली अपनी फिल्म ए6 में सलमान खान को कास्ट करने वाले थे. हालांकि बजट संबंधी कारणों की वजह से फिल्म नहीं बन पाई. एटली अपनी इस फिल्म में सलमान के साथ रजनीकांत या कमल हासन को कास्ट करना चाहते थे.

Prem Ki Shaadi

सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम की शादी में सलमान खान काम करने वाले थे. ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा होने वाली थी. हालांकि दोनों को बीच कुछ क्रिएटिव डिफरेंस आ गए थे, जिसके बाद ये फिल्म तय सम पर शुरू नहीं हो पाई.

यहां पढ़ें- Box Office Report: 21वें दिन ढलने लगा ‘सिकंदर’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर हिली नींव, जानिए टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >