द केरला स्टोरी 2: क्या मंडे टेस्ट में लड़खड़ाई फिल्म की रफ्तार? इतना हुआ कलेक्शन

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4: ‘द केरला स्टोरी 2’ को विरोध के बीच मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. ओपनिंग धीमी रही, लेकिन वीकेंड में रफ्तार पकड़ते हुए फिल्म ने चार दिनों में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया.

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4: 27 फरवरी को ‘द केरला स्टोरी 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई ‘द केरला स्टोरी’ का सीक्वल है. पहली फिल्म की तरह ही इस बार भी रिलीज के साथ विरोध-प्रदर्शन देखने को मिले. खासकर केरल सहित कुछ राज्यों में फिल्म को लेकर नाराजगी जताई गई, जिसकी वजह से कुछ जगहों पर शो रद्द भी करने पड़े. हालांकि इन सबके बीच फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला.

‘द केरला स्टोरी 2’ ने चौथे दिन कितनी कमाई की?

द केरला स्टोरी 2’ ने ओपनिंग भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन वीकेंड में कलेक्शन ने रफ्तार पकड़ ली. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 0.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसे धीमी शुरुआत माना जा रहा है. लेकिन शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ी और फिल्म ने वीकेंड में कुल 9 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए. सोमवार यानी पहले वीकडे पर फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले सोमवार को करीब 1.95 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह फिल्म का चार दिनों का कुल कलेक्शन लगभग 12.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

डे वाइज कलेक्शन

  • The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1- 0.75 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2- 4.65 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3- 4.75 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4- 2.65 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 12.80 करोड़ रुपये

पहले भाग से काफी पीछे रह गई सीक्वल

जहां तक तुलना की बात है, तो ‘द केरला स्टोरी 2’ पहले भाग के मुकाबले काफी पीछे नजर आ रही है. Sacnilk के अनुसार, पहली फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में ही 43.50 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया था. उस मुकाबले सीक्वल की कमाई काफी कम है.

यह भी पढ़ेंबिना सिर वाले भूत के साथ टहलते दिखे अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ का फनी-हॉरर वीडियो चर्चा में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >