ओ रोमियो: कितना हुआ ‘ओ रोमियो’ का 17वें दिन का कलेक्शन? जानिए ताजा कलेक्शन

O Romeo Box Office Collection Day 17: ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. शाहिद कपूर की सराहना के बावजूद फिल्म 17वें दिन बहुत कम कमाई कर पाई.

O Romeo Box Office Collection Day 17: ओ रोमियो को लेकर रिलीज से पहले काफी उम्मीदें थी. माना जा रहा था कि यह फिल्म शाहिद कपूर के करियर को एक बार फिर नई ऊंचाई पर ले जाएगी. लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों का वैसा साथ नहीं मिल पाया, जैसा अनुमान लगाया जा रहा था. फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्तों से ज्यादा हो चुके हैं और अब इसके 17वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं.

तीसरे रविवार की कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ओ रोमियो ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को करीब 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शुरुआती वीकेंड पर फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की थी, लेकिन उसके बाद आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली. तीसरे हफ्ते तक आते-आते कमाई की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है.

अब तक का कुल कलेक्शन

अगर कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने भारत में अब तक 65.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वहीं दुनियाभर में इसकी कमाई 101 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. यानी फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

रविवार 1 मार्च 2026 को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 12.81 प्रतिशत रही. यह आंकड़ा बताता है कि सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी उम्मीद से कम रही.

  • सुबह के शो: 7.39%
  • दोपहर के शो: 18.20%
  • शाम के शो: 15.17%
  • रात के शो: 10.48%

देखें कमाई का आंकड़ा

  • ओ रोमियो दिन 1- 8.5 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 2- 12.65 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 3- 9 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 4- 4.75 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 5- 5.35 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 6- 3.65 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 7- 3.1 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 8- 2.25 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 9- 3.35 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 10- 3.15 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 11- 1.6 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 12- 1.65 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 13- 1.25 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 14- 1.25 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 15- 1.15 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 16- 1.3 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो दिन 17- 1.15 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 65.15 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >