‘अस्सी’ बॉक्स ऑफिस पर ढीली, नौवें दिन भी नहीं संभली रफ्तार

Assi Box Office Collection Day 9: फिल्म ‘अस्सी’ का नौवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. दूसरे शनिवार को फिल्म ने हल्की बढ़त दिखाई, लेकिन कमाई अभी भी सीमित ही नजर आ रही है.

Assi Box Office Collection Day 9: तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘अस्सी’ को रिलीज हुए नौ दिन हो चुके हैं. फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. फिल्म की शुरुआत भारत बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रही थी, लेकिन जैसे- जैसे हफ्ता आगे बढ़ा कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई. पहले हफ्ते में फिल्म ने टोटल 6.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं दूसरे हफ्ते की कमाई भी कुछ खास नहीं रही. शुक्रवार को फिल्म ने करीब 0.45 करोड़ रुपये कमाई की है. अब नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं और फिल्म ने फिर से थोड़ी रफ्तार पकड़ने की कोशिश की है. आाइए आपको बताते हैं नौवें दिन का कलेक्शन.

जानें डे 9 का कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘अस्सी’ ने नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को भारत बॉक्स ऑफिस पर 0.55 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया है. कमाई पर वीकेंड का असर दिखा, लेकिन कोई बड़ा उछाल नहीं आया. अब तक नौ दिनों में फिल्म 7.95 करोड़ रुपये नेट कमा चुकी है.

यहां डे वाइज कलेक्शन देखें

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

‘अस्सी’ एक कोर्ट ड्रामा और सस्पेंस से भरी फिल्म है. जो, 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा है. इसके मुख्य किरदार में एक्ट्रेस तापसी पन्नू नजर आती हैं, जो एक वकील बनी हैं और महिलाओ के साथ गलत काम यानी यौन शोषन अपराध होने पर अपनी आवाज उठाती है. उनके अलावा फिल्म में कानी कुसरूति, मनोज पाहवा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और अद्विक जैसवाल भूमिकाओं में हैं. फिल्म को देखकर लोग एक्ट्रेस की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन इसकी कहानी उतनी मजेदार नहीं रही जितना दर्शकों ने उम्मीद किया था. दूसरी वजह बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्दानी 3’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्म से जोड़दार टक्कर मिल रहा है. इस वजह से अस्सी को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में मुश्किल हो रही हैं. अब सबकी नजरे रविवार के आंकड़े पर टिकी है.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर कायम है O Romeo का जादू, 15वें दिन भी शानदार कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >